खेड़ा में 8 एकड़ सरकारी भूमि कब्जा मुक्त, डीएम-एसएसपी ने किया मौका मुआयना,अवैध कब्ज़ा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान एडीएम, एसडीएम, एसपी क्राइम, एसपी सिटी समेत जनपद पुलिस फोर्स के साथ ही पीएसी, फोरेस्ट, होमगार्ड तैनात रहा
संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए,लगभग 32,375 वर्ग मीटर भूमि कब्ज मुक्त

रुद्रपुर। जनपद में सरकारी संपत्तियों को अवैध कब्जों,अतिक्रमण से मुक्त कराने के अभियान के तहत जिला प्रशासन ने रुद्रपुर क्षेत्र खेड़ा में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के साथ 8 एकड़ (लगभग 32,375 वर्ग मीटर) मूल्यवान सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया। नगर निगम टीम ने कब्जा मुक्त भूमि पर कब्जा लेकर टीने लगा दी।
कब्ज़ा मुक्त कराई गई भूमि पर किसी भी प्रकार के दोबारा अतिक्रमण को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए, जिलाधिकारी नितिन भदौरिया और एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने भी उच्चाधिकारियों के साथ स्वयं मौके का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए, मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। यहां पर ज़िले के सभी पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष, पुलिस जवान, फायर सर्विस जवान, होमगार्ड, पीआरडी,आबकारी फोर्स और वन विभाग के कार्मिक शामिल थे । इसके अतिरिक्त पीएसी बल भी विशेष रूप से तैनात किया गया। एसपी क्राइम निहारिका तोमर, एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी,सीओ सिटी प्रशांत कुमार,सीओ पंतनगर डीआर वर्मा,सीओ सितारगंज भूपेंद्र सिंह के अलावा प्रशासनिक स्तर पर अतिक्रमण हटाने के लिए ज़िला प्रशासन की टीम एडीएम,एसडीएम,तहसीलदार और नगर निगम की टीम संयुक्त रूप से कार्यरत हैं। इस कार्रवाई के दौरान ड्रोन कैमरे से भी क्षेत्र की गहन निगरानी की गई।

उपद्रव या अवरोध पैदा करने की कोशिश करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था पर बल देते हुए कहा, कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह कार्रवाई पूरी मजबूती और निष्पक्षता के साथ की जा रही है। उपद्रव या अवरोध पैदा करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कानूनी प्रावधानों के तहत त्वरित और कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
