पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का ईनामी अपराधी गिरफ्तार,तमंचा बरामद
चैकिंग के दौरान ईनामी अपराधी ने गदरपुर पुलिस पर की थी फायरिंग,17 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं
रुद्रपुर। जनपद के थाना गदरपुर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपए ईनामी अपराधी पुलिस ने दबोच लिया। उसके कब्जे से तमंचा बरामद हुआ। घायल अपराधी को उपचार को अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पहुंचे एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पूछताछ की। जनपद में फरार और ईनामी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कार्रवाई के चलते थाना गदरपुर क्षेत्र देर शाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली। बदमाश ने पुलिस पर चैकिंग के दौरान फायरिंग की। पुलिस कर्मी बाल बाल बचे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश गिरफ्तार किया। उसके पैर गोली लगी। गिरफ्तार बदमाश
गुरबाज सिंह उर्फ मानू पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी ग्राम कलकत्ता गदरपुर का निवासी है और उस पर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित था। एसएसपी ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
इंसेट
कुख्यात अपराधी, क्षेत्र में दहशत का कारण
पुलिस के मुताबिक गुरबाज सिंह उर्फ मानू थाना गदरपुर से 25 हजार रुपये का इनामी तथा बेहद कुख्यात अपराधी है।
स्वयं को बेताज बादशाह समझकर लोगों पर फायरिंग कर भय उत्पन्न करना उसका पुराना तरीका रहा है। वर्ष 2019 में थाना नानकमत्ता में थानाध्यक्ष पर फायरिंग की घटना भी इसी के खिलाफ दर्ज है। इसके अलावा गदरपुर, बाजपुर, दिनेशपुर, नानकमत्ता सहित यूपी के मिलक खानम (रामपुर) थानों में 17 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें हत्या का प्रयास, लूट, राहजनी, बलवा एवं अवैध हथियार की धाराएं शामिल हैं। बदमाश के खिलाफ पीड़ित बलजीत सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। जान से मारने की नीयत से फायरिंग एवं धमकी देने का आरोप है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
