भाजपा जिलाध्यक्ष ने जारी की विभिन्न मोर्चाओं के जिलाध्यक्ष की सूची
युवा मोर्चा के विपिन, महिला मोर्चा की विनीता को जिम्मेदारी को मिली
रुद्रपुर। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति तथा सभी प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों से परामर्श के बाद जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने जनपद के विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्षों की घोषणा करते हुए सूची जारी की है। जिलाध्यक्ष द्वारा जारी की सूची के मुताबिक विपिन गहलौत युवा मोर्च, महिला मोर्चा
विनीता सत्तसेना, किसान मोर्चा राजेश बजाज,अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा रवि रस्तोगी,अनुसूचित जाति मोर्चा राजेश कोली,अनुसूचित जनजाति मोर्चा पुष्केंद्र राणा,अल्पसंख्यक मोर्चा हारून मलिक शामिल हैं।
जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन की मजबूती एवं विस्तार को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के साथ ही मतभेदों को भुलाकर संगठन हित में काम करेंगे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
