कांग्रेस की दिल्ली में 14 दिसंबर को विशाल रैली,केंद्र की विफल सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लेंगे
सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंकेंगे
रुद्रपुर। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के नेतृत्व में आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस की विशाल रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह रैली मौजूदा सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, लगातार बढ़ते भ्रष्टाचार और प्रशासनिक तानाशाही को देश के सामने उजागर करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। जनता के अधिकारों का हनन, चुनावों में वोटों की असंवैधानिक चोरी, रोजगार के अवसरों में गिरावट, महंगाई की मार और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर बढ़ते हमलों ने आम जनमानस में असंतोष को जन्म दिया है। इन्हीं मुद्दों को राष्ट्रीय पटल तक पहुँचाने के लिए यह रैली एक निर्णायक स्वर बनने जा रही है।
क्षेत्र से दर्जनों गाड़ियों में सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंकेंगे। देश भर से लोगों का सैलाब दिल्ली पहुंचेगा और केंद्र की विफल सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लेगा। रैली की तैयारियों को लेकर किच्छा विधायक बेहड़ के आवास विकास कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में एक सुर में कहा कि अब समय आ गया है जब देश की सच्चाई को दिल्ली की धरती से बुलंद आवाज़ में रखा जाए, ताकि जनता को उनके वास्तविक मुद्दों से भटकाने की कोशिशें बेनकाब हों।बेहड़ ने कहा कि यह रैली सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनआवाज़ और जनसम्मान की लड़ाई है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है।बैठक में मोहन खेड़ा,व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा,परिमल राय,पावन वर्मा राजेंद्र मिश्रा,सौरभ शर्मा, गौरव खुराना, सौरभ बेहड, जितेश शर्मा,इंद्रजीत सिंह,अशोक राय,सुशील मंडल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
