जनपद में पुलिस की फरार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई तेज
रुद्रपुर पुलिस ने तीन वारंटी दबोचे,कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई
रुद्रपुर। जनपद में पुलिस की फरार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कार्रवाई के तहत कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने फरार वारंटियों में तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस तीनों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही। गिरफ्तार वारंटी लंबे समय से कोर्ट में तारीख पर नहीं पहुंच रहे थे। पुलिस के मुताबिक जनपद में फरार वारंटी की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने क्षेत्र में 3 वारंटी को गिरफ्तार किया। पुलिस तीनों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही। एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। गिरफ्तारी टीम में एसआई प्रियांशु जोशी, कांस्टेबल महेंद्र कुमार,रघुनाथ सिंह, पुरन राम,महेश राम आदि शामिल रहे।
गिरफ्तार अभियुक्त वारंटी –
1-राकेश पुत्र रामनिवास निवासी वार्ड नंबर 7 रमपुरा थाना रुद्रपुर उधम सिंह नगर संबंधित केस संख्या 1465 /2019 धारा 323/504/506 आईपीसी
2- प्रेम शंकर पुत्र हरिओम निवासी केदारनाथ चौराहा रमपुरा थाना रुद्रपुर उधम सिंह नगर संबंधित केस संख्या 63/ 22 धारा 60 आबकारी अधिनियम।
3- सतीश उर्फ मुर्गी पुत्र स्वर्गीय रामनिवास निवासी वार्ड नंबर 23 रमपुरा थाना रुद्रपुर संबंधित केस संख्या 469/22 धारा 323/427/ 504 /506 आईपीसी।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
