पुरानी रंजिश के चलते युवकों पर चाकू से हमला, एक की हुई मौत दो घायल
मौके पर एकत्रित भीड़ की पुलिस से तीखी नोंकझोंक,जनपद के कोतवाली खटीमा क्षेत्र का मामला
रुद्रपुर। जनपद की कोतवाली खटीमा में देर रात रोडवेज बस अड्डे के पास हुई चाकू बाजी की घटना ने शहर को दहला दिया। रंजिश में हुए इस खूनी विवाद में आश्रम पद्धति विद्यालय के पीछे निवास करने वाले तुषार शर्मा की मौत हो गई। घटना के दौरान मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस से भी लोगों की नोंक झोंक हो गई। पकड़िया निवासी सलमान और वाल्मीकि बस्ती निवासी अभय गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात लगभग 9:30 बजे तुषार, सलमान और अभय बस अड्डे के समीप स्थित एक चाय की दुकान पर खड़े थे। इसी दौरान गोटिया इस्लामनगर से आए कुछ युवकों के समूह से उनकी कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। कहासुनी देखते ही देखते मारपीट फिर चाकूबाजी में बदल गई। मामला इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने तीनों पर ताबड़तोड़ चाकू से प्रहार कर दिए। हमले में तुषार,सलमान व अभय को गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तुषार को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इधर घटना की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें कुछ युवकों के द्वारा तुषार एवं उसके साथियों पर धारदार हथियारों से हमला करते हुए की घटना को साफ-साफ देखा जा सकता है। घटना के विरोध में नगर का व्यापार मंडल एवं अन्य संगठन संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। वह लोग अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे। आक्रोशित लोगों की पुलिस से तीखी नोंकझोंक भी हुई।
डेढ़ वर्ष पहले हुई थी शादी
रुद्रपुर। इस घटना में अपनी जान गवाने वाले तुषार की डेढ़ – दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। वह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्यरत था। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और इलाके में तनाव का माहौल है।
खटीमा। पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावल ने बताया कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द से जल्द घटना के लिए जिम्मेदार अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इस कार्य के लिए टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की जा चुकी है। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी करी।
तुषार के हत्याओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग
खटीमा। शुक्रवार की रात तुषार की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने पुलिस से हत्याओं को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। हिमांशु कन्यल बजरंग दल ने घटना पर विरोध जताते हुए हत्याकांड को अंजाम देने वालों पर कार्रवाई की मांग की।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
