किच्छा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्जन समेत कई चिकित्सकों की तैनाती
चार वर्षों से चल रहा था पद खाली, पूर्व विधायक शुक्ला के आवास पर तैनात चिकित्सकों का स्वागत
किच्छा। सरदार वल्लभभाई पटेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में विगत चार वर्षों से रिक्त पड़े सर्जन पद सहित अन्य
चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए निरंतर प्रयासरत पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का भाजपा किच्छा नगर एवं ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का भी आभार व्यक्त किया। पूर्व विधायक ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में सर्वाधिक विकास कार्य हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पूरे प्रदेश में बेहतर और सुदृढ़ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं, जिसका लाभ आमजन को मिल रहा है। किच्छा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्जन सहित अन्य चिकित्सकों की नियुक्ति से क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिलेगी और अब उन्हें उपचार के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने सीएम धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री का क्षेत्रवासियों की ओर से आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल कर रही है।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, मुकेश कोली, जितेंद्र गौतम, अजय राठोर, इस्तियाक खान,जितेंद्र गुप्ता, आरती दुबे, राजेश तिवारी,कविता मान,कुसुम गंगवार, मधु गुप्ता, प्रियंका, रवीना गंगवार,हरविंदर सिंह चुग, श्रेयांश शुक्ला,आशीष शुक्ला, ग्राम प्रधान राहुल कुमार, शेर सिंह, अजय साहनी, बलविंदर सिंह,कुलविंदर सिंह, गोविंद सिंह, सवन सिंह, राम सिंह, मोहन सिंह, करणवीर सिंह, मनजीत सिंह, हरविंदर सिंह, सरोज चौहान आदि मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
