जनपद में पुलिस परिवहन शाखा में पांच मुख्य आरक्षी चालकों की अपर उप निरीक्षक पद पदोन्नति
पुलिस परिवहन शाखा में अपर उप निरीक्षक, चालक के रिक्त पदों के पद पर चयन हेतु गठित विभागीय चयन समिति की संस्तुति के आधार पर पदोन्नति
रुद्रपुर। पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय देहरादून के आदेश के मुताबिक उत्तराखंड पुलिस मोटर परिवहन शाखा अधीनस्थ सेवा नियमावली (संशोधन) 2022 एवं उत्तराखंड पुलिस मोटर परिवहन शाखा अधीनस्थ (संशोधन) नियमावली-2024 एवं उत्तराखंड राज्यधीन सेवाओं पदोन्नति के ननिहित प्राविधानों के अन्तर्गत पुलिस परिवहन शाखा में अपर उप निरीक्षक, चालक के रिक्त पदों के पद पर चयन गठित विभागीय चयन समिति की संस्तुति के आधार पर परिवहन शाखा में कार्यरत मुख्य आरक्षी चालक को अपर उप निरीक्षक चालकों को पदोन्नति प्रदान की गयी है। जनपद में नियुक्त मुख्य आरक्षी चालकों को एसपी क्राइम निहारिका तोमर, प्रतिसार निरीक्षक यशवंत पाल ने पदोन्नति चालकों को स्टार लगा कर बधाई दी। पुलिस मुख्यालय से पदोन्नति मुख्य आरक्षियों को विकल्प देने के आदेश मिले हैं।
इन्हें मिला प्रमोशन—–
मुख्य आरक्षी चालक मनोज कुमार।
मुख्य आरक्षी चालक नारायण सिंह।
मुख्य आरक्षी चालक हरि ओम।
मुख्य आरक्षी चालक प्रकाश चन्द्र भट्ट।
मुख्य आरक्षी चालक मदन लाल,।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
