बंगाली एकता मंच: आरक्षण के लिए 2027 तक लड़ेंगे न मिला तो खोलेंगे सरकार के खिलाफ मोर्चा
रुद्रपुर। अखिल भारतीय बंगाली एकता मंच के संस्थापक सुब्रत कुमार विश्वास ने बंगाली समाज को आरक्षण दिलाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा, “2027 से पहले हर प्रयास करेंगे, वरना भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।”सुब्रत विश्वास ने सरकार पर बंगाली हिंदुओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। उनका कहना था कि”क्या बंगाली हिंदू नहीं? फिर एससी आरक्षण और अधिकारों से दूर क्यों?” उन्होंने नीति स्पष्ट करने की मांग की, वरना बंगाली समाज सड़कों पर उतरेगा। बंगाली युवा नेता सुब्रत विश्वास लगातार बंगाली समाज के लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आरक्षण और उनके अधिकारों के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है। बंगाली समाज के अधिकारों की आवाज बुलंद करते हुए कहा कि समुदाय के आरक्षण और मौलिक अधिकारों को सुनिश्चित कराने के लिए संगठन निरंतर क्षेत्र में अभियान चला रहा है। वर्ष 2027 से पहले बंगाली समाज को आरक्षण का लाभ दिलाने की दिशा में हर संभव प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर बंगाली समाज की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अनुसूचित जाति का दर्जा और आरक्षण से दूर क्यों रखा जा रहा है। सरकार अपने रुख को सार्वजनिक रूप से स्पष्ट करे। उन्होंने चेतावनी दी कि “अगर भाजपा सरकार ने बंगाली समाज के साथ हो रहे भेदभाव पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो पूरे उत्तराखंड में विरोध आंदोलन किया जाएगा। यह संघर्ष केवल आरक्षण का नहीं, बल्कि बंगाली समाज के सम्मान और भविष्य की रक्षा का है।”बैठक में बंगाली समाज के एकजुट होने पर जोर दिया गया। इस दौरान अभिमन्यु साना, गायक कलाकार दीपांकर विश्वास, सुब्रत कुमार विश्वास, रीना मंडल, सुनीता मंडल, राधा विश्वास, अंकित अधिकारी, मोहनी राय, शिल्पा मजूमदार आदि मौजूद रहे।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
