खटीमा तुषार हत्याकांड में दो और नामजद फरार अभियुक्त गुफरान व समीर गिरफ्तार
रोडवेज बस स्टेशन के सामने हत्या और दो युवक गंभीर का मामला, एक आरोपी पुलिस एनकाउंटर में पकड़ा गया था
अन्य आरोपियों की तलाश जारी, अभियुक्तों की चल-अचल संपत्ति की भी जांच शुरू
रुद्रपुर। खटीमा क्षेत्र में बीते दिनों हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में जनपद पुलिस ने दो और नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 12 दिसंबर की रात कोतवाली खटीमा क्षेत्र रोडवेज बस स्टेशन के सामने मारपीट की एक गंभीर घटना हुई थी। इस घटना में तुषार शर्मा समेत तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था। यहां पर उपचार के दौरान तुषार की मृत्यु हो गई। जबकि सलमान और अभय उर्फ बाबू गंभीर रूप से घायल हुए थे।
इस मामले में 13 दिसंबर को मृतक तुषार शर्मा के पिता मनोज शर्मा की तहरीर के आधार पर हाशिम, गुफरान, समीर, पप्पू चाय वाला, शहबाज समेत अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित की गईं। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर की देर रात अभियुक्त हाशिम को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर किया था। कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे हल्द्वानी जेल भेजा गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मजगमी पुल के पास सितारगंज रोड से अभियुक्त गुफरान पुत्र मोहम्मद सद्दीक उर्फ पप्पू चाय वाला तथा समीर उर्फ मैरी पुत्र मोहम्मद यामीन कहीं जाने की फिराक में है। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर पहुंच दोनों को दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस अन्य की कर रही है। घटना में शामिल अभियुक्तों की चल एवं अचल संपत्तियों की भी जांच की जा रही है।अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
