ट्रक की टक्कर से कक्षा 7 का छात्र का पैर फैक्चर, साईकिल ट्रक के पहिए के नीचे
आरोपी चालक वाहन छोड़ फरार, मौके पर लगा लोगों का जमावड़ा, मौके पर पहुंची पुलिस, ट्रक कब्जे में लिया
रुद्रपुर। तीन पानी डाम जाने वाले रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।इस हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल ट्रक के अगले पहिए के नीचे आ गई, हालांकि गनीमत रही कि छात्र की जान बाल बाल बच गई। हादसे में छात्र का पैर फ्रैक्चर हुआ है और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं।घायल को नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लगता देख आरोपी चालक वाहन छोड़ भाग गया। छात्र के परिजन भी पहुंच गए। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। छात्र साइकिल से स्कूल जा रहा। स्कूल गंगापुर रोड पर स्थित है। लोगों के मुताबिक घना कोहरे के कारण सामने से आ रहे वाहन ठीक से दिखाई नहीं दे रहे थे।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और वाहन को कब्जे में ले लिया है। मौके पर मौजूद लोगों ने प्रशासन से मांग की कि स्कूल समय के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए।साथ ही तीन पानी क्षेत्र में दो पुलिस कर्मियों की तैनाती की मांग की गई। बता दें कि गंगापुर रोड पर कई स्कूल है। स्कूल समय पर भारी वाहन भी निकलते हैं। इससे हादसे होने की संभावना रहती है। जाम के भी हालात रहते हैं। फिलहाल एक बड़ा हादसा होते होते बच गया।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
