महापौर ने शहर में लगाए गए अलाव की व्यवस्था का निरीक्षण किया
लोगों को घने कोहरे में गाड़ी का इंडिकेटर जलाने एवं सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने को जागरूक किया
रुद्रपुर। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच महापौर ने नियमित मॉर्निंग वॉक के दौरान नगर भ्रमण कर नगर निगम द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगाए गए अलाव की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और ठंड से सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किया।
बुधवार को महापौर विकास शर्मा ने मॉर्निंग वॉक के बाद मुख्य बाजार स्थित बाटा चौक पर अलाव स्थल पर आम नागरिकों से सकारात्मक संवाद किया।इस दौरान बातचीत में नगर निगम से जुड़े विकास कार्यों,शहरवासियों के स्वास्थ्य, स्वच्छ पर्यावरण, साफ–सुथरे फुटपाथ, और पार्कों के संरक्षण एवं सुधार जैसे मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। उन्होंने मुख्य बाजार में जहां-जहां अलाव जल रहे हैं उनका निरीक्षण किया और लोगों से कोहरे में गाड़ी का इंडिकेटर जलाने एवं सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उनके साथ क्षेत्र के पार्षद चिराग कालड़ा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
