खेड़ा के प्रतिनिधि मंडल निगम में पहुंच महापौर से मुलाकात की
खेड़ा का मुख्य मार्ग को चौड़ीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा,चौड़ीकरण से बस्ती के लोगों को जाम से निजात मिलेगी
रूद्रपुर। सोमवार को खेड़ा बस्ती के प्रतिनिधि मंडल ने महापौर विकास शर्मा से उनके कार्यालय में मुलाकात कर खेड़ा मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व भाजपा नेता राम प्रकाश गुप्ता और मंडल अध्यक्ष संतकबीर नगर मुकेश पाल ने किया। प्रतिनिधि मंडल ने महापौर को बताया कि सांई मंदिर के सामने से खेड़ा से रेशमबाड़ी, दूधिया नगर और दूधिया मंदिर तक जाने वाला मार्ग अत्यंत संकरा है। मार्ग में कई स्थानों पर अतिक्रमण होने के कारण आवागमन में लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। दिन में कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में 108 एंबुलेंस या दमकल जैसी सेवाओं का समय पर पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और समय रहते इसके सुधार से न केवल यातायात सुगमता होगी बल्कि आपातकालीन सेवाओं की कार्यक्षमता भी बढ़ेगी।महापौर विकास शर्मा ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि खेड़ा मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र की जाएगी। उन्होंने जेई को तुरंत निर्देशित किया कि मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया जाए।प्रतिनिधि मंडल ने महापौर को स्पष्ट किया कि मार्ग के चौड़ीकरण से न केवल रोजमर्रा की यातायात समस्याओं का समाधान होगा, बल्कि आपातकालीन सेवाओं की समय पर उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी। महापौर ने कार्यवाही शुरू करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर चंद्रपाल, जितेंद्र मौर्य, विशाल गंगवार, डॉ. शिवचरण, ज्ञान चंद्र पाल, सोमपाल, अभिषेक,किशन पाल,शाहिद, महबूब अंसारी, मन्नू अंसारी, रोहित पाल, हिमांशु, सूरज,किशन,राजेश पाल, रचित गंगवार,जितेंद्र राजपूत समेत अन्य मौजूद थे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
