डैकेन हेल्थकेयर के मालिक और उनके सहयोगियों पर व्यवसायी से मारपीट का मुकदमा दर्ज
रूद्रपुर। सिडकुल पंतनगर स्थित डैकेन हेल्थकेयर लिमिटेड के मालिक और उनके सहयोगियों पर व्यवसायी से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक धनन्जय सर्राफ, निवासी इंडो पैक लिमिटेड, न्यू दिल्ली ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2013 में पंतनगर स्थित डैकेन हेल्थकेयर लिमिटेड (प्लाट नं- 13, सेक्टर-3, आईआईई सिडकुल) के साथ दवाई की फॉइल प्रीटिंग का व्यवसाय शुरू किया था। इसके तहत उसको कंपनी ने माल दिया था और उसके एवज में उनका भुगतान किया जाता था। वर्ष 2019 के बाद कंपनी ने भुगतान करने में विलंब करना शुरू कर दिया और माल लेने के बावजूद राशि का भुगतान नहीं किया। समय के साथ कुल बकाया 40,05,704 रुपये तक पहुंच गया। कई बार भुगतान के लिए तकादा करने के बावजूद कंपनी ने लगातार टालमटोल किया और भुगतान करने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने बताया कि जून 2025 में जब उन्होंने अपनी बकाया राशि लेने के लिए कंपनी में संपर्क किया, तो कंपनी के मालिक मोहक गुप्ता पुत्र मिन्टू पुरुषोत्तम गुप्ता और उनके सहयोगी सिद्धार्थ पांडेय तथा तारा सिंह ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौच की। आरोप है कि धमकी दी गई कि यदि वह फिर से पैसे मांगने आए तो उसकी जान ऽतरे में होगी। धनन्जय सर्राफ ने कहा कि 22 नवंबर 2025 को जब वहअपनी राशि मांगने कंपनी पहुँचे, तो उन्हें फिर से जान से मारने की धमकी दी गई और आरोपी हमले का प्रयास करने लगे। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई और मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित कंपनी और नामित व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
