पुलिस ने 367/24 धारा 406/420 आईपीसी से संबंधित वांछित इनामी अपराधी पश्चिम बंगाल से दबोचा
एक वर्ष से फरार चल रहा,इस पर पुलिस ने ईनाम घोषित किया था
रुद्रपुर। प्रदेश में वांछित और ईनामी बदमाशों की धरपकड़ की कार्रवाई चल रही है। इसी कार्रवाई के तहत जनपद में भी धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। एक वर्ष से फरार 5 हजार रुपए ईनामी अपराधी को पुलिस पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लेकर पहुंचीं है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देश के क्रम में एसएसपी द्वारा जनपद मे वांछित अभियुक्त और इनामी अपराधी एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाये जा रहे अभियान में एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने कोतवाली रुद्रपुर मे पंजीकृत मुकदमा एफआईआर नंबर 367/24 धारा 406/420 आईपीसी से संबंधित वांछित इनामी अपराधी शेख मैनुर इस्लाम पुत्र रेजाउल इस्लाम शेख निवासी 28/2 पतरी आरहर बाजार देहरादून / ग्राम मदन मोहनपुर पोस्ट चंदनपुर थाना हरिपाल जिला हुगली पश्चिम बंगाल हाल निवासी बसंतपुर आमतला नियर रेलवे फाटक आरामबाग थाना आरामबाग जिला हुगली पश्चिम बंगाल को गैर राज्य पश्चिम बंगाल हुगली जिला आरामबाग से गिरफ्तार कर लिया। ईनामी अपराधी सर्विलांस और नवीन तकनीकी प्लेटफॉर्म के माध्यम से गिरफ्तार किया गया। वह एक वर्ष से फरार चल रहा। इस पर पुलिस ने उस पर 5हजार का ईनाम घोषित किया। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम चौकी प्रभारी आदर्श कालोनी सुरेंद्र सिंह,कांस्टेबल हिमांशु, पंकज बिनवाल एसओजी के अलावा तकनीकी टीम से निरीक्षक बसंती आर्य,डोली जोशी आदि शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
