महकमें में चर्चाओं दौर,इंस्पेक्टर के आगे पोस्टिंग के सारे नियम फीके
रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर जनपद में पुलिस महकमें में एक इंस्पेक्टर की तूती बोल रही है। ऊंची रसूख रखने वाले इंस्पेक्टर के आगे पोस्टिंग के सारे नियम फीके हैं। साहब जिस कोतवाली को चाहते हैं, वहां की कुर्सी पर काबिज हो जाते हैं। अभी
हाल में ही एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने इंस्पेक्टरों के ट्रांसफर किए तो सिस्टम में धमक रखने वाले साहब तीसरी बार चर्चित कोतवाली में पोस्टिंग पा गए।
इनकी पोस्टिंग के लिए सारे नियमों की तिलांजलि दे दी गई। इन साहब का महकमे में जलवा ऐसा है कि तराई में आने के बाद इनको कोई हिला नहीं पाया है। हालांकि विधानसभा चुनाव के दौरान साहब छह महीने के लिए पड़ोसी जिले में जरूर गए थे और अपने प्रभाव से वापस जिले में आ गए थे। पुलिस सूत्रों की मानें तो साहब की पोस्टिंग की तो वह तीसरी बार चर्चित कोतवाली पहुंचे और और चार साल में तीसरी बार कोतवाली की कुर्सी पाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम हो गया है। साहब का रसूख ही है कि जिले में थाने कोतवाली में एक पोस्टिंग को इंस्पेक्टर तरसते हैं। महकमें में चल रही चर्चाओं की मानें तो साहब जिले में आने के बाद से ही बड़ी कोतवालियों के चार्ज में ही हैं। अब ये साहब की काबिलियत ही है कि अफसरों के वह चहेते हैं। महकमें में मनचाही पोस्टिंग कराने में महारत भी उन्हीं के पास है। ट्रांसफर की लिस्ट जारी होने के बाद से कर्मियों में कानाफूसी हो रही है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
