मुख्यमंत्री धामी के विजन से रुद्रपुर में बह रही विकास की गंगा: विकास शर्मा
महापौर ने इंदिरा कालोनी में किया गुरुद्वारा रोड का लोकार्पण, जनता की सेवा करना ही एकमात्र विकल्प
रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर शहर की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के अभियान के अंतर्गत वार्ड संख्या 34, इंदिरा कॉलोनी में महापौर विकास शर्मा ने गुरुद्वारा रोड के नवनिर्मित मार्ग का विधिवत लोकार्पण किया। मार्ग दुर्दशा के कारण समस्या से जूझ रहे वार्डवासियों ने सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए महापौर और क्षेत्रीय पार्षद इंद्रजीत सिंह का जोरदार अभिनंदन किया। लोगों ने महापौर को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर महापौर ने कहा कि जनता की सेवा ही उनका एकमात्र संकल्प है। उन्होंने कहा कि पिछले दस महीनों के भीतर नगर निगम ने विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि मैंने जनप्रतिनिधि नहीं बल्कि एक सेवक के रूप में कार्यभार संभाला है। मेरा लक्ष्य है कि विकास के लाभ केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि धरातल पर आम नागरिक को महसूस हों। बीते दस माह में हमने शहर की आंतरिक सड़कों, प्रकाश व्यवस्था और जल निकासी की समस्याओं के समाधान हेतु कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। करोड़ों की लागत वाले कई प्रोजेक्ट्स पूरे हो चुके हैं। उन्होंने सीएम धामी की नीतियों और उनके नेतृत्व की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर को एक आदर्श शहर बनाने के लिए सीएम का विशेष लगाव और मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार के कार्यकाल में उत्तराखंड के शहरों का कायाकल्प हो रहा है और रुद्रपुर इसी विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।इस दौरान पार्षद इंद्रजीत सिंह ने महापौर विकास शर्मा द्वारा लिये जा रहे त्वरित निर्णयों की सराहना की। कार्यक्रम में पार्षद सुशील चौहान, गुरुद्वारा के प्रधान चरणजीत सिंह, सरपरस्त जगीर सिंह,दीदार सिंह, समरजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुरजीत सिंह, बिट्टू, शंकर गुप्ता आदि मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
