एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की मॉल स्थित स्पा सेंटरों पर औचक कार्रवाई,हड़कंप,कई स्पा सेंटर संचालक गायब
एसएसपी के निर्देश पर यूनिट सख्त,कई स्पा सेंटरों पर ताले लगाए
रुद्रपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से एसएसपी के निर्देशानुसार ऊधम सिंह नगर पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी कार्रवाई के चलते सोमवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पंतनगर क्षेत्र मेट्रोपोलिस मॉल स्थित विभिन्न स्पा सेंटरों को औचक निरीक्षण किया। अचानक स्पा सेंटरों पर पुलिस को देख हड़कंप मच गया। कई स्पा सेंटर पुलिस को देख भाग लिए। यूनिट ने इस कार्रवाई 10 से अधिक स्पा सेंटरों पर कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक 10 से अधिक स्पा सेंटर बिना वैध अनुमति एवं निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित पाए गए।
मौके पर ही संबंधित स्पा सेंटरों को बंद कर ताले लगाए गए एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान चार दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी शामिल रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक पुलिस की कार्रवाई से मॉल में अफरातफरी मची रही।
बार पर नियम उल्लंघन में चालान की कार्रवाई
रुद्रपुर। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने मॉल में स्थित स्पा सेंटरों में जांच के दौरान एक बार में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित बार का 10 हजार का चालान किया।
इसके अतिरिक्त टीम ने विभिन्न मामलों में 50 हजार रुपए के चालान काटे।
नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई
एसएसपी मणिकांत मिश्रा कहा कि जनपद में किसी भी प्रकार की अवैध, अनैतिक अथवा नियम विरुद्ध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इन स्पा सेंटरों को लगाया गया ताला तथा बार पर उल्लंघन पर चालान की कार्रवाई
रुद्रपुर। सोमवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने मॉल स्थित स्पा सेंटरों पर की कार्रवाई गई। कार्रवाई थाई,लग्जरी, गोल्डन, रॉयल मेलोडी, 7 हेवन,सिग्नेचर ,डीलक्स, ग्रीन वैली तथा यूनेक्श स्पा सेंटरों पर लगाया गया ताला तथा इंफिनिटी बार मालिक के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कोर्ट चालानी कार्रवाई की गईं।



मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
