रुद्रपुर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई,गांजा माफिया राजीव गिरफ्तार,51 हजार भी बरामद,पुलिस के उसे पकड़ने में पसीने छूट गए थे
बगवाड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र से पकड़ा गया माफिया से भारी मात्रा में गांजा बरामद
रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर पुलिस और एएनटीएफ यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में एक गांजा माफिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा के साथ ही 51 हजार रुपए बरामद किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि पुलिस को तस्कर को पकड़ने में मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस के मुताबिक 14 मार्च तडके एएनटीएफ प्रभारी राजेश पांडेय को सूचना मिली कि बगवाड़ा भट्टा निवासी गांजा माफिया एक बड़ी खेप खपाने की फिराक में है। इस पर एसआई प्रियांशु जोशी और एएनटीएफ की संयुक्त टीम बनाई गई।पुलिस टीम माफिया के घर पहुंची और दरवाजा खटखटाया तो माफिया राजीव कुमार को दबिश की भनक लग गई और वह घर की छत पर चढ़कर भागने लगा। टीम ने भी घेराबंदी शुरू कर दी। अभियुक्त एक-दूसरे की छत पर चढ़कर पुलिस को गच्चा देता रहा। पुलिस को काफी दौडने के बाद एएनटीएफ व पुलिस ने घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में गांजा और रुपए बरामद किये। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह छोटी-छोटी पोटली बनाकर गांजा सप्लाई करता है। गांजा की छोटी छोटी पर्चियां बना कर नशेड़ियों को महंगे दामों पर बेचता करता है। माफिया राजीव कुमार पुत्र शिवजी सुवा नगला बिलासपुर रामपुर यूपी का मूल निवासी हैं। यहां बगवाड़ा भट्टा में रहता है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई बगवाड़ा पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र रिगवाल, एएनटीएफ यूनिट के हेड कांस्टेबल भुवन पांडे, विनोद खत्री,ताजवीर शाही, देवेंद्र तोमकयाल, कृष्णा टम्टा, महिला कांस्टेबल ममता आर्य शामिल रहे।
इंसेट
बगवाड़ा भट्टा में फेमस है माफिया राजीव—-एएनटीएफ प्रभारी के मुताबिक कई वर्षो से राजीव कुमार गाजा बेचना का धंधा करता है और बार-बार गच्चा देकर फरार हो जाता था,लेकिन 14 मार्च की तड़के सटीक सूचना के बाद घेराबंदी की गई और अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई। पकड़े जाने के बाद जब प्रारंभिक तफ्तीश शुरू की,तो स्थानीय लोगों का कहना था कि अभियुक्त ने पूरे इलाके के युवाओं को गांजे का लती बना दिया है और गांजा माफिया के नाम से फेमस भी है। कोई व्यक्ति विरोध करता है तो नशेड़ियों को भड़काकर हमला करवा देता है।
इंसेट
डेढ़ साल से कर रहा गांजे का कारोबार—-पुलिस पूछताछ में गांजा तस्कर ने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से गांजे का कारोबार कर रहा है और गाजे को कम दाम में खरीदकर छोटे-छोटे पैकेट बनाकर बेचता है। एएनटीएफ यूनिट प्रभारी के मुताबिक पूछताछ में उसने भूरारानी क्षेत्र निवासी मुकेश साहनी से गाजा खरीदने की बात कबूल की। पैकेट बनाकर शनिवार को सप्लाई करनी थी। पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त इससे पहले भी बड़ी खेप लाकर बेच चुका है। पुलिस गाजा माफिया के खरीदारों की सूची बनाने में जुट गई है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
