बगवाड़ा क्षेत्र, टायर पंचर की दुकान में धधकी आग,आस पास के दुकानदारों में हड़कंप, सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों को आग बुझाने में करनी पड़ी मशक्कत,कोई जनहानि
देर रात आए आंधी तूफान के दौरान आग लगने की जताई जा रही आशंका,बगवाड़ा पुलिस भी पहुंची मौके पर
रुद्रपुर। देर रात आए तेज आंधी-तूफान के दौरान चौकी बगवाड़ा क्षेत्र में पंचर टायर और पुराने रखे टायरों की में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं है। किच्छा रोड चौकी बगवाड़ा क्षेत्र में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज आंधी और तूफान के बीच टायर पंचर की दुकान में आग धधकती देख आस पास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया। इसी बीच डायल 112 पर अग्निशमन को आग की सूचना मिली और अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझानी शुरू किया। बताया जा रहा है कि आग की तीव्रता को देखते हुए दो फायर टेंडरों को लगाया गया।लगातार पंपिंग कर आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया। आग बुझाने में दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि आग बुझने पर क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि समय रहते कार्रवाई किए जाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जिस स्थान पर आग लगी, वह पुराने टायरों की दुकान थी। जहां पंचर बनाने और पुराने टायरों की मरम्मत का कार्य किया जाता था। आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में दुकान स्वामी से पूछताछ की जा रही।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
