सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में महिला सशक्तिकरण,समानता, शिक्षा और सामाजिक जागरूक करना

रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में महिला सशक्तिकरण, समानता, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एएन सिंह के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. पूजा शर्मा एडवोकेट पहुंची। उन्होंने अपने वक्तव्य में छात्राओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम की संयोजिका प्रभारी महिला प्रकोष्ठ प्रोफेसर आशा राणा रही ने बताया कि कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।
इस अवसर में कार्यक्रम समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिनमें डॉ. दिशा विश्वकर्मा, डॉ. दीपक दुर्गापाल, प्रो. एके पालीवाल, डॉ. रूमा शाह, प्रो. पूनम रौतेला, प्रो. अमिता चौरसिया, डॉ. विवेकानंद पाठक, डॉ. दीपमाला, डॉ. निमिता कन्याल, प्रो. सर्वजीत सिंह, प्रो. मनोज पांडेय प्रमुख रूप से मौजूद रहे। महिला दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में जिसका विषय ‘महिलाओं का उत्थान पुरुषों के पतन का प्रतीक नहीं’ में प्रथम स्थान पूजा रस्तोगी, द्वितीय स्थान अर्जुन तथा तृतीय स्थान रश्मि तिवारी द्वारा प्राप्त किया गया। पोस्टर एवं अभिव्यक्ति प्रतियोगिता में विषय ‘ नई सदी की नई नारी’ में प्रथम स्थान साक्षी साह, द्वितीय स्थान सवीन जहाँ तथा तृतीय स्थान नीतू मौर्या ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्राचार्य ने महिला शिक्षा और सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की उपस्थिति एवं सहभागिता सुनिश्चित की।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
