विधायक अरोरा ने चौड़ीकरण को लेकर प्रशासनिक अधिकारियो को लेकर किया काशीपुर बाईपास का स्थलीय निरीक्षण,कल से मार्किंग ओर पोल लगाने का कार्य होगा आरम्भ, विधायक बोले जल्द जारी होंगी 13.94 करोड़ की दूसरी किश्त

रुद्रपुर। काशीपुर बाईपास चौडीकरण के कार्य को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर विधायक शिव अरोरा ने किया भ्रमण। इस दौरान विधायक ने बहुतचर्चित काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण कार्य को गति देने के लेकर एडीएम, नगर आयुक्त, एसडीएम, तहसीलदार पीडब्लूडी, जलसंस्थान, विद्युत विभाग के साथ स्थालीय भ्रमण किया। विधायक ने भ्रमण के दौरान बताया कि उन्होंने कार्यप्रगति को लेकर दौरा किया है तो वही शुक्रवार से विद्युत विभाग द्वारा अपने खम्बे लगाने का कार्य निरंतर जारी रखने वाला है जहाँ पीडब्ल्यूडी विभाग साथ में मौके पर मौजूद रहेगा और मार्किंग करा कर देगा वही इसके अगले हफ्ते यानी सोमवार के बाद से चौड़ीकरण की जद मे आ रहें पेड़ कटान का कार्य आरम्भ होगा। पेड़ कटान का कार्य पूर्ण हो जायेगा और जल संस्थान अपनी पाइप लाइन शिफ्टिंग कार्य आरम्भ करेगा। चौड़ीकरण कार्य से जुड़े सभी विभाग मौजूद रहें और उनके आपसी समन्वय तालमेल को लेकर यह भ्रमण काफ़ी महत्वपूर्ण था। शुक्रवार से इसके कार्य मे तेजी नजर आयेगी।शिफ्टिंग कार्य संबधित विभागों द्वारा लगातार जारी रहने वाला है। उन्होंने बताया कि गैरसेण सत्र के दौरान सीएम धामी को पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 13. 94 करोड़ की डीपीआर के संबंध में दूसरे किस्त जारी करने का निवेदन किया था,इसमें डीएसपी जो पीडब्ल्यूडी विभाग के उच्च स्तरीय कमेटी होती है उसने स्वीकृत कर दी है यह स्वीकृति 4 दिन पहले सोमवार को कर दी गई थी जो अलगे कुछ दिन मे दूसरी किस्त भी जारी हो जायेगी।विधायक ने मौके पर स्वयं प्रशासन की टीम के साथ डिवाइडर से 60- 60 फिट पर लगाये गये निशान का निरीक्षण किया। साथ हीं विधायक ने व्यापारियों से अपील की अब काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण कार्य आरम्भ हो गया है तो वही वह अपना अतिक्रमण स्वयं हटा ले।
विधायक ने कहा कि अब चौड़ीकरण का कार्य तेजी गति से आरम्भ होने वाला है। 2026 के अंत तक यह चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण हो जायेगा। उधर एडीएम पंकज उपाध्याय ने कहा कि विधायक के साथ काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण कार्य की प्रगति को लेकर स्थालीय निरक्षण किया इसकी कार्यप्रगति विभागीय समान्वय न होने के चलते धीमी रही। ऐसे मे उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंगलवार को विभागीय अधिकारी इसका भ्रमण करेगे ओर हर 15 दिन मे इसकी समीक्षा होंगी।उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया है अपना कार्य आरम्भ करें। साथ हीं बीच में जो बाधा आ रही थी उनको दूर करने का कार्य किया गया है। इस दौरान नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, एसडीएम गौरव पाण्डेय, तहसीलदार दिनेश, पीडब्लूडी ईई गजेंद्र कुमार, जेई हरीश बसेड़ा,ईई विद्युत उमाकांत चतुर्वेदी, जल संस्थान से ईई चेतन चौहान,व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष संदीप राव, मनोज मदान, मयंक कक्कड़, डंम्पी चोपड़ा, विकास सागर आदि लोग मौजूद रहें।
याचिकाकर्ता भूपेंद्र चौधरी ने विधायक शिव के निरीक्षण पर उठाए सवालिया निशान,कहा कई बार किया निरीक्षण,काम शुरू नहीं हो पाया
रुद्रपुर। काशीपुर बाईपास रोड पर सड़क चौड़ीकरण को लेकर विधायक शिव अरोरा ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जल्द ही काम शुरू करने के निर्देश दिए। हालांकि इससे पहले भी विधायक शिव अरोरा कई बार इस बाईपास का निरीक्षण कर चुके। लेकिन सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू नहीं हो पा रहा हैं। इस पर याचिकाकर्त्ता भूपेंद्र चौधरी ने विधायक शिव आरोरा के निरीक्षण पूसवाल खड़े किए हैं। भूपेंद्र चौधरी के द्वारा काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण के लिए बीच सड़क से 75-75 फिट अतिक्रमण हटाते हुए सड़क चौड़ीकरण के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन अधिकारियों के साथ मिलकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस अतिक्रमण को 60-60 फिट हटाने की बात कर रहे है। चौधरी ने सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि विधायक कई बार इस बाईपास का निरीक्षण कर चुके हैं, लेकिन काम शुरू नहीं हो पा रहा है। निरीक्षण के दौरान मौजूद एडीएम पंकज उपाध्याय ने भी इस बात को मना है कि काम शुरू होने में देरी हुई है और अब जल्द ही बिजली के पोल शिफ्ट करना, पेड़ों की कटाई का काम शुरू हो जाएगा इसके लिए बजट भी आ चुका है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
