हल्द्वानी में 21 मार्च को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा,तैयारियों को लेकर भाजयुमों की बैठक सम्पन्न
भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक,
रुद्रपुर। भाजपा जिला कार्यालय में धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 21 मार्च को हल्द्वानी में प्रस्तावित केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की भव्य जनसभा को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रदेश महामंत्री भाजयुमो दीपेन्द्र कोश्यारी एवं जिलाध्यक्ष भाजयुमो विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।बैठक में जनसभा को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और उत्साह के साथ करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ जनसभा को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। यह जनसभा प्रदेश में विकास, सुशासन और जनसेवा के चार वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगी।
बैठक में रचित सिंह, शिवम खुराना, मनीष गोस्वामी, रोहित गुप्ता, विक्की राघव, पारस, उमेश, आदेश, रोहित, नितिन, अभिषेक, दीपक, अंकित सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
