ट्राजिट कैंप पुलिस ने किया चोरी का खुलासा,3 नाबालिक किशोरों को संरक्षण में लिया, चोरी का सामान भी बरामद
पुलिस ने तीनों को पंचवटी कालोनी के पास से पकड़ा था
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए तीन नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक निशान्त सिंह पुत्र मेवा सिंह निवासी जनपद रोड रूद्रा विहार कालोनी थाना ट्रांजिट कैंप ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में बताया कि 12 मार्च 2026 को भाई जगविन्दर सिंह की मृत्यु हुयी थी। उसी दिन सास जोगेन्द्र कौर आयी हुयी थी और 21 मार्च 2026 को भाई का दसवा था। 20 मार्च 2026 को सास अपने दो बच्चो को लेकर गाँव चली गयी थी और उसी दिन रात को समय लगभग 4 बजे घर से 20 हजार रूपये कैश,चादी की पायल,एक जोड़ी सोने के टोप्स चोरी हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत किया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। तभी पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि में चोरी के माल समेत तीन नाबालिक किशोर पंचवटी कलोनी के पास खड़े हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और वहां खड़े तीन नाबालिग लडके खड़े हैं। पुलिस ने तीनों पर संदेह करते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने नाबालिक किशोरो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए किशोर न्याया बोर्ड में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने तीनों के कब्जे से 1 जोड़ी सफेद धातू की पायल व 4500 रुपए (500 के 9 नोट नगद ),नीले रंग की एचडीएफसी बैंक पास बुक,
पीली धातू का एक टॉप्स जिसमे लाल व सफेद नग जडे है तथा 2000 रुपए (500/-के चार नोट नगद)।
संरक्षण मे लेने वाले पुलिस अधिकारी में एसआई विकास रावत,एसआई मनोज कुमार, महिला एसआई नेहा ध्यानी, एएसआई चन्द्रप्रकाश बवाड़ी, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार,विरेन्द्र सिंह मेहता आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
