बगवाड़ा पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया,युवक किसी के साथ मारपीट करने के इरादे से खड़ा था
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज,पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही
रुद्रपुर। कोतवाली की चौकी बगवाड़ा पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक युवक को हिरासत में लेकर उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया। युवक किसी से मारपीट करने के इरादे से खड़ा था। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक चौकी प्रभारी बगवाड़ा सुरेन्द्र रिंगवाल,एसआई मोहन चन्द्र जोशी, ललित मोहन के साथ क्षेत्र में अवैध शस्त्र समेत संदिग्धों की चैकिंग कर रहे। पुलिस टीम बगवाड़ा मंडी गेट होते हुए तीनपानी पहुंची। इसी बीच मुखबिर ने दो लड़के थोड़ी देर पहले तीनपानी तिराहा में शराब पी रहे थे और वहाँ झगड़ा करने के लिए आए थे। पुलिस को किसी ने सूचना दी। पुलिस के आने की जानकारी होने पर वह लोग भागकर करतारपुर की ओर चले गए हैं। उन लड़कों के पास तमंचा व कारतूस भी होने की आशंका जताई। पुलिस लड़कों का पीछा करते हुए कुछ दूरी पर एक युवक को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने अपना नाम पवन राठौर पुत्र समरपाल राठौर निवासी वार्ड 18 खेड़ा रूद्रपुर बताया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
