कोतवाली पुलिस और एएनटीएफ टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो नशे के सौदागर गिरफ्तार,लाखों की स्मैक बरामद,पुलिस को देख भागने की कोशिश की थी
एक नशे का सौदागर पहले भी जेल जा चुका है, दोनों तस्कर कार में सवार थे,पुलिस की कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई
रुद्रपुर। जनपद में पुलिस का नशे के खिलाफ लाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रुद्रपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने काशीपुर रोड पर घेराबंदी कर कार में सवार दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 104-65 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों में आंकी जा रही है। पुलिस के मुताबिक बाजार पुलिस चौकी प्रभारी जितेन्द्र सिंह खत्री,एसआई दीपक बहुगुणा के नेतृत्व में पुलिस गुरुवार को क्षेत्र में चेकिंग अभियान पर थी। इसी दौरान दानपुर में एक सफेद रंग की आर्टिगा कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी दिखाई दी। पुलिस टीम ने जब कार को घेरकर तलाशी लेने का प्रयास किया, तो उसमें सवार दो युवकों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर मौके पर ही दबोच लिया गया। पकड़े गए दोनों की पहचान अमरजीत और सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। दोनों कोतवाली गदरपुर के खुशालपुर क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने जब कार के डैशबोर्ड और हैंडरेस्ट की तलाशी ली, तो वहां मोबाइल चार्जर के पास एक पारदर्शी पन्नी में भूरे रंग का पाउडर बरामद हुआ। डीडी किट से परीक्षण करने पर इसके स्मैक (हेरोइन) होने की पुष्टि हुई। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे पहले भी स्मैक तस्करी के मामले में जेल जा चुके हैं और बरामद माल को किसी अनजान व्यक्ति को बेचने के लिए यहां आए थे। कार की तलाशी के दौरान डैशबोर्ड से सुखदेव सिंह के नाम का आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन की आरसी बरामद हुई। इसके अलावा अभियुक्तों के पास से तीन मोबाइल फोन (सैमसंग अल्ट्रा 23, आईफोन 13 और ओप्पो) और 1100 रुपये की नकदी भी बरामद की गई है। पुलिस ने स्मैक के साथ ही तस्करी में प्रयुक्त आर्टिगा कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही। टीम में एएनटीएफ से हेड कांस्टेबल भुवन पांडे, कांस्टेबल विनोद खत्री, कांस्टेबल महेश पंचपाल और होमगार्ड कृपाल सिंह यादव शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
