पुलिस का अवैध शस्त्रों के खिलाफ 15 दिवसीय अभियान ऐतिहासिक,फायरिंग की घटनाओं पर लगा प्रभावी अंकुश,59 अभियोग पंजीकृत, 64 अवैध तस्कर गिरफ्तार कर भारी मात्रा में तमंचे,पिस्टल,पंप एक्शन गन व कारतूस बरामद
जिले में चला था 12 मार्च से 26 मार्च 2026 तक विशेष अभियान,एसएसपी बोले जनपद में शांति,कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता
रुद्रपुर। सीएम पुष्कर सिंह धामी का अपराध मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को साकार करते एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्रों के खिलाफ 15 दिवसीय अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जनपद में 59 अभियोग पंजीकृत,64 अवैध तस्कर गिरफ्तार कर भारी मात्रा में तमंचे, पिस्टल, पंप एक्शन गन व कारतूस बरामद किए। शुक्रवार दोपहर को पुलिस कार्यालय में मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि जनपद में शांति,कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और जिले में 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान अवैध शस्त्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसमें पुलिस ने 77 से अधिक अवैध शस्त्र बरामद किए गए। इनमें 1 बन्दूक .315 बोर, 71 तमंचे,3 पिस्टल ,2 पंप एक्शन गन,116 कारतूस,4 खोखा कारतूस बरामद शामिल है। उन्होंने बताया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से 12 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में जनपद में फायरिंग की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगा है, अभियान के दौरान जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग व प्रभावी पुलिस कार्रवाई करते हुए 59 अभियोग पंजीकृत कर 64 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
जनपद पुलिस का थानावार कार्रवाई विवरण——
कोतवाली जसपुर-7 अभियोग पंजीकृत,9 अभियुक्त गिरफ्तार, 7 तमंचे, 2 पिस्टल, 2 पंप एक्शन गन, 17 कारतूस।
कोतवाली कुंडा -5 अभियोग पंजीकृत कर,5 अभियुक्त गिरफ्तार ,5 तमंचे, 3 कारतूस।
कोतवाली काशीपुर-5 अभियोग पंजीकृत,5 अभियुक्त गिरफ्तार , 5 तमंचे,5 कारतूस।
कोतवाली आईटीआई-1 अभियोग पंजीकृत,1 अभियुक्त गिरफ्तार,1 तमंचा,1 कारतूस।
कोतवाली बाजपुर-6 अभियोग पंजीकृत,7 अभियुक्त गिरफ्तार,1 बन्दूक.315 बोर बरामद,6 तमंचे,7 कारतूस।
थाना केलाखेड़ा:2 अभियोग पंजीकृत,2 अभियुक्त गिरफ्तार,2 तमंचे,2 कारतूस।
कोतवाली गदरपुर -4 अभियोग पंजीकृत,4 अभियुक्त गिरफ्तार,4 तमंचे,6 कारतूस।
थाना दिनेशपुर:1 अभियोग पंजीकृत,1 अभियुक्त गिरफ्तार,1 तमंचा, 1 कारतूस।
कोतवाली पंतनगर:1 अभियोग पंजीकृत,1 अभियुक्त गिरफ्तार,1 तमंचा,1 कारतूस।
कोतवाली ट्रांजिट कैंप:3 अभियोग पंजीकृत,4 अभियुक्त गिरफ्तार,11 तमंचे,1 पिस्टल, 30 कारतूस,3 खोखा कारतूस।
कोतवाली रुद्रपुर:6 अभियोग पंजीकृत,7 अभियुक्त गिरफ्तार, 10 तमंचे,22 कारतूस,1 खोखा कारतूस,इसके अतिरिक्त1 शस्त्र प्रदर्शन का मुकदमा पंजीकृत,2 गिरफ्तार।
कोतवाली किच्छा:4 अभियोग पंजीकृत,4 अभियुक्त गिरफ्तार, 4 तमंचे,4 कारतूस।
थाना पुलभट्टा:2 अभियोग पंजीकृत,1 अभियुक्त गिरफ्तार,2 तमंचे,2 कारतूस।
कोतवाली सितारगंज:5 अभियोग पंजीकृत,5 अभियुक्त गिरफ्तार,5 तमंचे,5 कारतूस।
कोतवाली नानकमत्ता:2 अभियोग पंजीकृत,2 अभियुक्त गिरफ्तार,2 तमंचे,2 कारतूस।
कोतवाली खटीमा:4 अभियोग पंजीकृत,4 अभियुक्त गिरफ्तार, 4तमंचे,5 कारतूस।
थाना झनकईया:1 अभियोग पंजीकृत,1 अभियुक्त गिरफ्तार,1 तमंचा,1 कारतूस।
एसएसपी अजय गणपति ने जनपदवासियों से अपील की गई है कि अवैध शस्त्रों के निर्माण,तस्करी,भंडारण अथवा सार्वजनिक प्रदर्शन से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, डायल 112 अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएं। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
