सम्मोहन कर जेवरात धोखाधड़ी ठगी करने वाला गिरोह का पर्दाफाश,एक अभियुक्त गिरफ्तार,दो फरार,8 मार्च को एक महिला को बाजार जाते समय सम्मोहित कर जेवरातों की ठगी की थी
रामपुर रोडवेज बस स्टैंड के पास से दबोचा गया,दो भागने में सफल,नगदी, मोबाइल बरामद
रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने सम्मोहन कर जेवरात धोखाधड़ी से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके दो साथी भागने में सफल हो गए। पुलिस ने उसके कब्जे से नगदी, मोबाइल व कुछ जेवरात बरामद किए। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही। पुलिस के मुताबिक 9 मार्च 2026 को शांति विहार निवासी आशू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 मार्च 2026 को उसकी मां के साथ अज्ञात व्यक्तियों सम्मोहन कर कान के कुंडल के 2 सेट,4 अंगूठियां,1गले का पूरा सेट पेंडल सहित तथा 2 सोने की चेन धोखाधड़ी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि विवेचना चौकी प्रभारी आदर्श कालोनी सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई। इसके साथ ही खुलासा के लिए एक टीम बनाई गई। उन्होंने बताया कि टीम ने घटनास्थल,सीसीआर और अज्ञात व्यक्तियों के आने जाने के रुट के सीसीटीवी कैमरा खंगाले। उन्होंने बताया कि पुलिस गैर राज्य बरेली,रामपुर अन्य जगहों पर भी सीसीटीवी फुटेज देखें। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति चिन्हित किए गए। 26 मार्च 2026 को मुखबिर ने सूचना दी कि अभियोग से संबंधित घटना को अंजाम करने वाले अभियुक्त रोशन अली पुत्र मोहम्मद रफी उर्फ लाल जी निवासी पटेल नगर कॉलोनी इंडेन गैस एजेंसी के पीछे कोतवाली बछरावा कानपुर यूपी रामपुर रोड बस स्टैंड के पास खड़ा हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को घेराबंदी कर दबोच लिया। उसके दो साथी भागने में सफल हो गए। सीओ सिटी ने बताया कि ठगी किये गए जेवरात की बिक्री के 12 हजार रूपये व विक्री के रूपयों से खरीदा गया मोबाइल बरामद किया। विवेचना में अभियुक्त के दो साथियों के नाम प्रकाश में आए हैं। वह जल्द ही पुलिस के शिकंजे में होंगे। पुलिस कार्रवाई में वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल जोशी कोतवाली रुद्रपुर,चौकी प्रभारी आदर्श कालोनी एवं विवेचक सुरेन्द्र सिंह,हिमांशु, कृष्ण टम्टा,पंकज बिनवाल आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।
पुलिस की विवेचना में सिकंदर और इरफान के नाम प्रकाश में आए, जल्द ही पुलिस के शिकंजे में होंगे
पुलिस की विवेचना में रोशन अली के साथ ही सिकंदर खान उर्फ कल्लन उर्फ साहिल पुत्र कदीर खान निवासी श्याम नगर गद्दीयान गंगापुर थाना चकेरी कानपुर यूपी व इरफान पुत्र अज्ञात निवासी कानपुर का नाम भी प्रकाश में आया है। पुलिस का दावा है कि फरार अभियुक्त दोनों जल्द ही पुलिस के शिकंजे में होंगे।
पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला कि गिरफ्तार अभियुक्त रोशन अली अभियुक्त शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ गैर राज्य उत्तर प्रदेश में जनपद हरदोई, शाहजहांपुर, जालौन,मध्य प्रदेश के गुना, छिंदवाड़ा में अभियोग पंजीकृत है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
