खुद को एक एक न्यूज़ चैनल का संपादक बताने वाले व्यक्ति पर प्रॉपर्टी डीलर को डराने-धमकाने और अवैध वसूली की कोशिश का आरोप में मुकदमा पंजीकृत
कोर्ट के आदेश पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की,पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली थी
रूद्रपुर। खुद को एक न्यूज चैनल का संपादक बताने वाले व्यक्ति पर प्रॉपर्टी डीलर को डराने-धमकाने और अवैध वसूली की कोशिश करने का आरोप का मामला प्रकाश आया है। पुलिस से मदद नहीं मिलने पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने आरोपी द्वारा दी गई धमकियों की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी साक्ष्य के रूप में कोर्ट को सौंपी है।रॉयल रेजीडेंसी बिगवाड़ा निवासी चंद्रशेखर पांडेय एक निजी फैक्ट्री में नौकरी करने के साथ ही पार्ट टाइम प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते है। पीड़ित का आरोप है कि जून 2025 में वार्ड 1 कृष्णा कॉलोनी निवासी विनोद कुमार, जो स्वयं को सोशल मीडिया न्यूज चैनल का पत्रकार और संपादक बताता है, उनसे प्रॉपर्टी खरीदने के बहाने मुलाकात की।आरोप है कि इसके कुछ समय बाद ही विनोद उनके प्रॉपर्टी डीलिंग के कार्य में बिना वजह दखलअंदाजी करने लगा। जब चंद्रशेखर ने उसे ऐसा करने से रोका, तो आरोपी ने अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक आरोपी विनोद ने 24 सितंबर और 21 अक्टूबर 2025 को फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और जबरन रकम वसूली का प्रयास किया। धमकियों की रिकॉर्डिंग पीड़ित के फोन में सुरक्षित है, जिसे पेनड्राइव और लिखित प्रारूप के साथ अदालत में पेश किया गया है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस चौकी रम्पुरा, कोतवाली रूद्रपुर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी की थी, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। उसे न्याय की गुहार लेकर न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रूद्रपुर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने कोर्ट के आदेश आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
