ट्रांजिट कैंप पुलिस का हनी ट्रैप का खुलासा,पिंकी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया, अन्य की तलाश में पुलिस जुटी, इसी कोतवाली में पिंकी और उसकी साथी के खिलाफ पहले भी इसी तरह के प्रकरण में दर्ज है मुकदमा
ट्रांजिट कैंप के एक व्यापारी को पिंकी की साथी ने फोन कर कमरे में बुला कर बंधक बनाया, फिर पांच लाख रुपए की डिमांड की थी,क्लीपिंग भी बनाई, मांग पूरी न होने पर वायरल करने की धमकी दी थी
रुद्रपुर। कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर हनी ट्रैप का खुलासा किया है। पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही। उधर पुलिस इस प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को कार्रवाई कर रही है। एसएसपी ने पुलिस को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को निर्देश दिए। इसी के तहत एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी और सीओ सिटी प्रशांत कुमार के दिशा-निर्देशन में कोतवाली ट्राजिट कैंप के प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हनी ट्रैप के आरोपीयो को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी। तहरीर में बताया कि उसके मोबाइल पर 27 मार्च को एक लड़की प्रिया की चैटिंग आई। कहा मिलना चाहती हूं। रामपुर से आ रही हूं। उसने घर की परेशानी बताई और घर ले गई
पीड़ित के मुताबिक कमरे में एक लड़की और चार लड़के आ गये। उसके जबरदस्ती कपड़े उतारवा दिए। हाथ पैर बांध दिए। वीडियो बनाई। आरोप है कि उक्त लोगों ने उससे पांच लाख रुपए की मांग की। रुपए न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। बताया कि बताए गए गूगल पर 14 हजार रुपए गूगल पर डलवाए। बाद में पिंकी नाम की महिला आई और जमानत पर लेकर चली गईं और एक लाख बीस हजार रुपए दे देना, अन्यथा फंसाने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीस हजार रुपए अपने दोस्त के सामने दिए। बार बार रुपए के लिए धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस टीम गठित की गई। सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस ने पिंकी और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि ट्रांजिट कैंप कोतवाली में पिंकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। यूपी के जनपद रामपुर निवासी एक व्यक्ति को भी पिंकी ने झांसे में फंसा कर वीडियो बनाईऔर 80 हजार रुपए की मांग की थी। बाद में उसके पर्स में 14 हजार 500 रुपए थे। वह निकाल लिए।पिंकी के साथ जोहरा उर्फ नेहा भी शामिल थी। घटना 19 नवंबर 2025 की थी। पुलिस को 11 मार्च को तहरीर मिली। इस पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई मनोज कुमार,एसआई मनोज जलाल,हेड कांस्टेबल सुभाष चन्द्र ,महिला कांस्टेबल कंचन चौधरी आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।
प्रिया उसकी सहेली, पिंकी समेत चार अन्य लोगो के खिलाफ 308(5)/115(2)/351(2)/352/127(2) बीएनएस बनाम प्रिया आदि के मुकदमा पंजिकृत किया।
मोतीराम पुत्र चेतराम निवासी- सिरसी थाना हजरतगढी जिला सम्भल। 2. पिंकी उर्फ काजल पत्नी राजेश कुमार निवासी-फुलशुंगी गंगापुर रोड़ थाना-ट्रांजिट कैम्प को उसके वर्तमान किराये के मकान से गंगापुर इंडीयन का कालोनी के सामने से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से फिरौती में ली गयी धनराशि 12,000 और 55,00 रुपए फिरौती में ली गयी धनराशी बरामद की।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
