एसएसपी का अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ कड़ा रूख,ऑपरेशन प्रहार के तहत झपटमार गिरोह का पर्दाफाश, एक अभियुक्त गिरफ्तार, दो किशोर भी हिरासत में
थाना बनभूलपुरा पुलिस ने झपट्टामार गिरोह से एक बाईक और 6 मोबाइल बरामद किए
रुद्रपुर/हल्द्वानी। पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में एसएसपी नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी ने निर्देश पर जनपद में चलाये जा रहे *ऑपरेशन प्रहार* के अंतर्गत सघन चैकिंग व धरपकड़ की कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम को सक्रियता से कार्य करते हुए झपट्टामार गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी ने बताया कि 4 अप्रैल 2026 को जुबैर आलम पुत्र वजीर अहमद निवासी लाइन 17 लाल मस्जिद के सामने थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल ने तहरीर दी। तहरीर में बताया कि 3 अप्रैल 2026 की रात्रि में कैंचीधाम से यात्री छोड़कर अपनी गाड़ी रेलवे स्टेशन हल्द्वानी पार्किंग में खड़ी कर पैदल अपने घर की तरफ जा रहा। इसी बीच रेलवे स्टेशन तिराहे पर पीछे से काले रंग की केटीएम बाईक में 3 बाईक सवारों ने उसके हाथ से मोबाईल छीनकर भाग गया। एसएसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर थाना बनभूलपुरा में अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया और विवेचना एएसआई हेमन्त प्रसाद को दी गई। उन्होंने बताया कि घटना के संवेदनशीलता व आमजनमानस पर सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के दृष्टिगत “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत झपट्टामारों के विरूद्ध धरपकड़ की कार्रवाई की गई। एसएसपी ने बताया कि एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं सीओ अमित सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल कोतवाली बनभूलपुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास, रोडवेज,रेलवे स्टेशन समेत अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस ने गौला पार्किंग के पास से अभियुक्त फैजान अली पुत्र नवाब अली निवासी गौला गेट जवाहर नगर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में घटना का खुलासा हुआ। इसके अलावा दो 2 बाल अपचारी किशोरों को संरक्षण में लिया। पुलिस ने अभियुक्त फैजान व बाल अपचारी किशोरों से घटना में प्रयुक्त बाईक और झपट मारी किये गये 6 मोबाइल फोन बरामद किये। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त फैजान अली व दोनों बाल अपचारी किशोरों ने बताया कि बरामद फोनों में से 1 मोबाइल फोन 2/3 अप्रैल 2026 की रात्रि में रोडवेज के पास से,2 मोबाइल फोन चार पाँच दिन पहले केएमयू से पीछे पटरी से 1 मोबाइल फोन बेस अस्पताल के पीछे से,1 फोन 15-20 दिन पहले प्रेम टाकिज तथा 1 फोन राजपुरा रेलवे क्रासिंग के पास से छीनने की बात कबूल की।
एसएसपी नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी ने पुलिस टीम का उत्साहवर्धन को 1500 रूपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई जगवीर सिंह, एएसआई हेमन्त प्रसाद,हरीश रावत,दिलशाद अहमद आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।
जनपद पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार सघन चेकिंग अभियान एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। किसी भी प्रकार के अपराध, विशेषकर आमजन की सुरक्षा से जुड़े मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है।
एसएसपी की जनता से अपील
सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, किसी भी आपात स्थिति में 112 में संपर्क करें।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
