एलपीजी गैस सिलेंडर मामलें में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे समर्थकों के साथ समाजसेवी सुशील गाबा
ज्ञापन सौंप गाबा नें जिला प्रशासन को बतायी मजदूरों, महिलाओं,कारोबारियों सहित आम जनता का दर्द,गैस वितरण प्रणाली शीघ्र सुचारू करनें की उठाई मांग
रूद्रपुर। शहर की ज्वलंत होती जा रही गैस सिलेंडर व्यवस्था के चलते मजदूरों,महिलाओं, कारोबारियों सहित आम जनता के दर्द को लेकर समाजसेवी सुशील गाबा समर्थकों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने डीएम के न होने पर पीसीएस अधिकारी ऋचा शर्मा को ज्ञापन सौंपा। रूद्रपुर के ट्रांजिट कैंप,भदईपुरा,रम्पुरा आदि बस्तियों से लेकर रूद्रपुर इंडेन ऐजेंसी,भारत ऐजेंसी,फाजलपुर,आवास विकास क्षेत्र तक में लग रही जनता की लाईनों से लेकर बंद पडे प्रतिष्ठानों तक के चित्र संकलन कर पहुंचे समाजसेवी सुशील गाबा नें जिला प्रशासन को अवगत कराया कि विगत माह जिला प्रशासन ने गैस वितरण व्यवस्था को लेकर होम डिलीवरी के माध्यम से प्रत्येक उपभोक्ता को गैस सिलेंडर उपलब्ध करानें के निर्देश गैस ऐजेंसियों को दिये गये थे, लेकिन रूद्रपुर के विभिन्न क्षेत्रों में होम डिलीवरी की व्यवस्था प्वांइट आफ सेल्स व्यवस्था में तब्दील हो गयी है। गैस वित्तरक अपनी मनमर्जी से किसी भी स्थान पर गैस वितरित कर रहें है। पहले से ही कमजोर आर्थिक स्थिति वाले हमारे मजदूर भाई-बहन अपनी दिहाड़ी छोड़कर सिलेंडरों के लिये लाईनों में लगनें को विवश हैं।इससे उन्हें भारी आर्थिक विषमताओं का सामना करना पड़ रहा है। मातृशक्ति, नौजवानों से लेकर वृद्ध तक की लाईने इन सभी की पीड़ायें बयान कर रही हैं।स्माजसेवी जगदीश तनेजा नें कहा कि कर्मशियल सिलेंडर न मिलनें की वजह से रोजाना होटल,ढाबा चलानें वाले लघु व मध्यम व्यापारी, उनमें काम करने वाले हजारों कामगार व कारीगर भी अपने रोजगार से महरूम हो गये हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से अपील करते हुये कहा कि रूद्रपुर में बढ़ते बैकलाग को खत्म करनें के लिये उत्तराखंड शासन से संपर्क कर क्षेत्र के लिये पर्याप्त गैस सिलेंडरों की व्यवस्था कराकर आप स्वयं अपनी निगरानी में टास्क फोर्स बनाकर होम डिलीवरी सुचारू करवानें की मांग की। लोगों का कहना था कि गैस ऐजेंसी पर भी सिलेंडर वितरित किये जाने, कालाबाजारी पर पाबंदी लगाकर आम जनता को राहत प्रदान करायी जानी चाहिये। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि सचिन मुंजाल, गौरव गांधी, गौतम घरामी,सिद्धांत ग्रोवर, अरुण अरोरा, हन्नी गंगवार.विशाल साहा.सागर,करन निषाद.सुमित गुप्ता.ध्रुव निषाद, विशाल अनेजा.सुखवंत सिंह.सुकुमार मंडल.जयपाल टंडन, जावेद अख्तर, सुरेश गौरी,मोनू निषाद आदि मौजूद थे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
