उत्तराखंड राज्य में दो चरणों में किया जाएगा प्रथम और द्वितीय चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना
रूद्रपुर। जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि भारत की जनगणना-2027 का आयोजन उत्तराखंड राज्य में दो चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) 25 अप्रैल, 2026 से 25 मई, 2026 तक तथा द्वितीय चरण 9 फरवरी, 2027 से 28 फरवरी, 2027 तक संचालित होगा।
उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 को आधुनिक तकनीक के माध्यम से पूर्णतः डिजिटल रूप में संपन्न किया जाएगा। इसके अंतर्गत मोबाइल एप्लिकेशन आधारित होगा तथा जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली (CMMS पोर्टल) का उपयोग किया जाएगा, जिससे कार्य की पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकेगी। प्रथम चरण में नियुक्त प्रगणक एवं पर्यवेक्षक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य करेंगे, जबकि द्वितीय चरण में जनसंख्या से संबंधित आंकड़ों का संकलन किया जाएगा।
नागरिकों की सुविधा हेतु स्व-गणना की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है, जिसकी अवधि 10 अप्रैल, 2026 से 24 अपै्रल, 2026 तक निर्धारित है। इस सुविधा के माध्यम से नागरिक https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
उन्होंने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करें तथा अधिक से अधिक संख्या में स्व-गणना सुविधा का लाभ उठाएं, जिससे यह कार्य समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
