मुख्य बाजार के पार्षद चिराग ने निगम क्षेत्र में संचालित हो रहे स्पा सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर महापौर को सौंपा ज्ञापन
पार्षद ने लोगों से भी अपील की उन्हें कहीं भी स्पा सेंटर खुले नजर आए तो तत्काल सूचना महापौर को दें
रुद्रपुर। मुख्य बाजार क्षेत्र के पार्षद चिराग कालड़ा ने नगर निगम क्षेत्र में संचालित हो रहे स्पा सेंटरों को बंद करा और कार्रवाई की मांग को लेकर निगम पहुंचे और उन्होंने महापौर विकास शर्मा को ज्ञापन सौंपा। पार्षद ने महापौर को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत संचालित हो रहे स्पा सेंटरों को तत्काल बंद करा कार्रवाई की मांग की। पार्षद ने महापौर को बताया कि
नगर निगम क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे स्पा सेंटरों की संख्या बढ़ रही है। जिनमें से कई स्थानों पर संदिग्ध एवं अनैतिक गतिविधियाँ संचालित होने की लगातार शिकायतें मिल रही है। युवा पीढ़ी के नैतिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को भी गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है।
उन्होंने बताया कि आम जनता में आक्रोश है। यदि समय रहते इन पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो इसका दुष्परिणाम समाज पर और अधिक गंभीर रूप से देखने को मिलेगा। संचालित सभी स्पा सेंटरों की तत्काल जांच हो और नियमों का उल्लंघन करने वाले सेंटरों को बिना विलंब बंद कराया जाए। संबंधित संचालकों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सके। महापौर ने पार्षद को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
