उत्तराखंड एसटीएफ की विद्युत तार चोरी तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, विद्युत तार चोर गिरोह का पर्दाफाश, करीब 50 लाख रुपए कीमती तार समेत 2 अभियुक्त गिरफ्तार,एसटीएफ ने उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश में सक्रिय गैंग का नेटवर्क ध्वस्त किया
जनपद के काशीपुर,कुंडा क्षेत्र मैं स्वर्गीय दीनदयाल योजना के अंतर्गत कई किलोमीटर तक बिछाई गई विद्युत केवल को काटकर चोरी करने वाले गैंग का खुलासा,2 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
रुद्रपुर। देवभूमि उत्तराखंड को अपराध मुक्त बनाये रखने के मिशन के अन्तर्गत डीजीपी उत्तराखंड दीपम सेठ ने दिये गये निर्देश में चलाये जा रहे आप्रेशन प्रहार अभियान के तहत एसटीएफ अजय सिंह ने एसटीएफ टीमों को संगठित गैंग/गैगस्टर,पेशेवर अपराधियों,असमाजिक तत्वों पर इनपुट विकसित कर कार्रवाई के निर्देश दिये थे। उत्तराखंड एसटीएफ की कुमाऊँ टीम को सूचना मिली कि रुद्रपुर थाना क्षेत्र की धरमपुर में एक व्यक्ति गुरमा ट्रेनिंग कंपनी नाम से अपनी फर्म चला रहा है। जिसका गोदाम धर्मपुर में है। फर्म की आड़ में काशीपुर और कुंडा क्षेत्र से भारी मात्रा में एचसी विद्युत केबिल चोरी कर गोदाम में छुपाकर रखे हैं। सूचना पर एसटीएफ टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना कुंडा,थाना काशीपुर की पुलिस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए धरमपुर क्षेत्र में गुरमा ट्रेनिंग कंपनी के गोदाम में छापेमारी की। छापेमारी में गोदाम के अंदर से भारी मात्रा में काशीपुर कुंडा क्षेत्र से चोरी हुए, विद्युत के बिलों के साथ दो अभियुक्तों आफताब अली व जिशान को गिरफ्तार किया। विरूद्ध थाना कुंडा में अभियोग पंजीकृत किया गया। एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि उक्त गिरप्तार अभियुक्त पिछले दो माह से काशीपुर कुंडा क्षेत्र जशपुर,महुआखेड़ा में रात्रि के समय अपने साथियों के साथ स्कार्पियो गाड़ी से रैकी करते हैं। विद्युत केबिलों को काटकर पिकअप गाड़ी में भरकर रात में ही गोदाम पर लेकर आते हैं। अब तक इन लोगों ने करीब दस टन एचसी केबल की चोरी करना तथा केबिल के तार को छिलवाकर उसमें से कॉपर ऐल्युमिनियम वायर को निकालकर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद,बरेली में ले जाकर बेचा जाना प्रकाश में आया है। तारों को बेचकर जो पैसा मिलता था उसे ये आपस में बांट लेते थे। उन्होंने बताया कि एसटीएफ ने गोदाम में भारी मात्रा में एचसी केबल केबिल काटने के उपकरण, व घटना में प्रयुक्त 2 वाहन बरामद हुए है।
गिरफ्तार अभियुक्त आफताब पूर्व में भी चोरी, डकैती और लूट के अपराधों में जेल जा चुका है
गिरफ्तार अभियुक्त
1.आफताब अली पुत्र स्वर्गीय मुहम्मद अली निवासी विवेकनगर थाना ट्रांजिट कैंप हाल निवासी 15 एकड़ नियर जोशी, किराना स्टोर, धर्मपुर कॉलोनी, रुद्रपुर।
2.जीशान पुत्र नसीर अहमद निवासी मस्जिद वाली गली भदईपुरा थाना रुद्रपुर।
बरामद सामान—-
1-45 कुन्तल विद्युत् तार
2- बड़ी कैंची-1
3- बिजली के तार काटने वाले छोटे बड़े कटर-9
4- हेक्सा बलेट बड़ी-2
5 हेक्सा ब्लेड से बने चाकू-8
6- छोटी हेक्सा ब्लेड से बने नोकदार औजार-9
7-वाहन पिकप संख्या यूपी 25ईटी 3005
8-वाहन स्कॉर्पियो संख्या यूके18 डी 4683।
एसटीएफ टीम में निरीक्षक विकास कुमार,एसआई विपिन चंद्र जोशी,एसआई केजी मठपाल,हेड कांस्टेबल महेन्द्र गिरी,हेड कांस्टेबल किशोर कुमार,हेड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह,जितेन्द्र कुमार,कृष्ण चन्द्र शर्मा सर्विलांस के अलावा कोतवाली कुंडा/काशीपुर पुलिस टीम एसआई मनोज सिंह धोनी, एएसआई
रवीश राम,राजीव कुमार,राजेश भट्ट, जगदीश पपने,मुकेश कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
