चंपावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई,स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर सूरज कश्यप उर्फ ड्रामा और उसकी पत्नी गिरफ्तार,हिस्ट्रीशीटर को एक मामले में माननीय कोर्ट से आजीवन सजा हो चुकी है
एसओजी, थाना बनबसा पुलिस और एसएसबी टीम की संयुक्त कार्रवाई में 45 ग्राम अवैध स्मैक समेत नगदी बरामद
रुद्रपुर/चंपावत। एसपी चंपावत रेखा यादव ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ प्रभावी वैधानिक कार्रवाई को सभी प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष,प्रभारी एसओजी को आदेशित किया। सीओ विमल प्रसाद टनकपुर के पर्यवेक्षण में एसओजी, थाना बनबसा पुलिस एवं एसएसबी टीम ने सूचना संकलन व कुशल सुरागरसी-पतारसी करते हुए गाड़ीगोठ को जाने वाले रास्ते पर ग्राम पंपापुर थाना बनबसा क्षेत्र में चैकिंग शुरू की। चैकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके 03 टीए 2607 (आर्टिका) आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने उक्त वाहन को रोका। पुलिस ने तलाशी ली तो वाहन सवार व्यक्ति व उसकी पत्नी के कब्जे से 45 ग्राम अवैध स्मैक तथा 50,700 रुपये नगद रुपए के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सूजर कश्यप उर्फ ड्रामा के रूप में हुई। वर्तमान में सूरज थाना बनबसा का हिस्ट्रीशीटर है। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में 15 अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त पूर्व में हत्या के एक मामले में संलिप्त था। जिसको माननीय कोर्ट से आजीवन की सजा हुई है। वह माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल से जमानत पर बाहर चल रहा था।अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनबसा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम एसआई सुरेन्द्र कोरंगा,एसआई कमलेश भट्ट, एएसआई गणेश सिंह, एएसआई धीरेन्द्र सिंह,हेड कांस्टेबल संजय शर्मा,हेड कांस्टेबल महिला सरिता विश्वकर्मा,नासिर,कुलदीप समेत एसएसबी टीम भी शामिल रही।
गिरफ्तार अभियुक्तगों का नाम पता
1- सूरज कश्यप उर्फ ड्रामा पुत्र स्व. राम अवतार कश्यप निवासी वार्ड 7 अग्रसैन धर्मशाला के पीछ थाना बनबसा जिला चम्पावत।
2-मीनू कश्यप पत्नी सूरज कश्यप निवासी वार्ड 7 अग्रसैन धर्मशाला के पीछ थाना बनबसा चम्पावत।
बरामदगी सामान
1- 45 ग्राम अवैध स्मैक
2- 50,700/- रुपय नगद
3- वाहन संख्या यूके 03 टीए 2607।
सार्वजनिक सहयोग से ही उत्तराखंड को ड्रग-मुक्त बनाया जा सकता है। कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे या आस-पास कोई नशीले पदार्थों का व्यापार या अन्य संदिग्ध गतिविधी दिखे तो टोल-फ्री नंबर 112 पर सूचना दें।
रेखा यादव
एसपी चंपावत

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
