बालिका से छेड़छाड़ के मामले में दो किशोरों पर प्राथमिकी दर्ज,महिला सब इंस्पेक्टर करेगी जांच
मामला कोतवाली क्षेत्र का
रुद्रपुर। पुलिस ने दो किशोरों के खिलाफ एक 9 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर में बताया कि वह परिवार के साथ यहां किराए पर रह है। बताया कि वह खाना खाकर सो गया। जिस मकान में वह किराए पर रहता है,उसी मकान में कई और भी परिवार रह रहे हैं। उसका कहना था कि वह व उसकी पत्नी खाना खाकर सो गए। आरोप है कि उसकी 9 वर्षीय पुत्री बाथरूम गई, तभी एक किशोर ने अपने साथी के साथ मिल कर पुत्री से छेड़छाड़ की। अगले दिन सुबह पुत्री ने घटना बताई। पीड़िता के पिता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। एसएसआई केसी आर्य ने बताया कि दो किशोर पर छेड़छाड़ और पास्को में केस दर्ज कर लिया है। विवेचना महिला एसआई को सौंपी गई है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
