संजय नगर में पहुंचे पूर्व विधायक ठुकराल,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत,कांग्रेस शामिल होने के बाद पहली बार पहुंचे ठुकराल
मुख्य उद्देश्य जनसेवा को और अधिक प्रभावी बनाना,समर्थन से संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा,आगामी समय में सभी मिलकर जनता के हित में कार्य करेंगे
रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार संजय नगर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ठुकराल को बड़ी माला पहनाकर सम्मानित कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनका मुख्य उद्देश्य जनसेवा को और अधिक प्रभावी बनाना है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझते रहे हैं और आगे भी पूरी निष्ठा के साथ जनता की आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, युवाओं के रोजगार, व्यापारियों की समस्याओं और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। ठुकराल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और समर्थन से संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा तथा आगामी समय में सभी मिलकर जनता के हित में कार्य करेंगे। कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी, मोनिका ढाली, उमा सरकार, अजीत सिंह, सतनाम सिंह,रवि राय,अरुण दास,विकास मल्लिक,असित बाला,रणजीत तिवारी,देवानंद स्वर्णकार, अर्जुन विश्वास, अंबर, जय तरफदार, तरुण विश्वास, बलाई, संजय दत्त, दीपंकर मंडल, अरुण दास, जगदीश दास, चंदन मल्लिक,पारस, प्रभात, विशाल, श्रीवास मिस्त्री, डॉ. आदित्य राय, रवि राय, विजय विश्वास, गगन गुप्ता, संजय ठुकराल, सुनील चुघ,ललित बिष्ट,आनंद शर्मा कार्यकर्ता मौजूद थे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
