एसओजी और आईटीआई पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 32 लाख से अधिक कीमत की 108 ग्राम स्मैक के साथ दो नशे सौदागर गिरफ्तार,वाहन सीज
एसएसपी की जनपद में ऑपरेशन प्रहार’ के तहत, नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई, तस्करों में दहशत,आरोपियों पर पूर्व में भी दर्ज हैं एनडीपीएस के मुकदमें दर्ज,जिस व्यक्ति से खरीद लाए,पुलिस उसकी तलाश में जुटी
रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति के जनपद में मादक पदार्थो की बिक्री व तस्करी को रोकने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई आदेश दिए।ऑपरेशन प्रहार के तहत एसपी काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई के नेतृत्व में कोतवाली आईटीआई पुलिस और एसओजी काशीपुर ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए खोखरा मंदिर रोड पर शमशान घाट के पास चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने खोखरा मंदिर की ओर से एक स्कूटी पर आ रहे दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख स्कूटी सवार घबरा गए और स्कूटी को घुमाकर खाली मैदान में भागने लगे। कुछ दूरी पर अनियंत्रित होकर स्कूटी सहित दोनों गिर गये। तभी पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में स्कूटी चला रहे चालक ने अपना नाम सचिन कुमार पुत्र चंद्रपाल निवासी खडकपुर देवीपुरा थाना आईटीआई बताया और पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सुनील कुमार पुत्र गनेशी निवासी खडकुपर बाजार कॉलोनी लाइन पार थाना आईटीआई बताया।पूछताछ में दोनो की बातों में विरोधाभाष था। पुलिस को शक हुआ और जामा तलाशी ली तो चालक सचिन कुमार से 68 ग्राम स्मैक तथा दूसरे व्यक्ति सुनील कुमार 40 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस को पूछताछ में दोनो ने बताया कि वह दोनो यह स्मैक खडकपुर निवासी बंटी पुत्र मुरारी लाल से लेकर आए थे। पकडे गए दोनो ने उपरोक्त द अवैध मादक पदार्थ स्मैक (हेरोईन) बरामद होने तथा वाहन स्कूटी यूके 18वी 4288 से परिवहन करने के कारण दोनों को उनके जुर्म धारा 8/21/60 NDPS Act से अवगत कराकर हिरासत पुलिस लिया और थाना में एफआईआर नंबर 111-2026 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट बनाम सचिन पाल आदि पंजीकृत कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उस व्यक्ति की तलाश में जुटी है, जिसका नाम दोनों तस्करों ने पुलिस को बताया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- सचिन कुमार पुत्र चंद्रपाल निवासी खडकपुर देवीपुरा थाना आईटीआई यूएस नगर।
2- सुनील कुमार पुत्र गनेशी निवासी खडकुपर बाजार कॉलोनी लाइन पार थाना आईटीआई यूएस नगर।
आपराधिक इतिहास सचिन कुमार उर्फ़ सचिन पाल
1- एफआईआर नंबर 320/19 धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना आईटीआई ।
2- एफआईआर नंबर 175/21 धारा 8/22 एनडीपीएस थाना आईटीआई।
3-एफआईआर नंबर 53/22 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना आईटीआई।
4-एफआईआर नंबर 217/22 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना कुंडा।
5- एफआईआर नंबर 111/16 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली आईटीआई।
6- एफआईआर नंबर 111/26 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली आईटीआई।
बरामदा माल का विवरण
1-कुल 108 ग्राम स्मैक (हेरोईन)
2-1 अदद वाहन स्कूटी नंबर यूके 18वी 4288 रंग काला।
पुलिस टीम में निरीक्षक रवि सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई,एसएसआई अरविन्द बहुगुणा कोतवाली आईटीआई,एसओजी प्रभारी काशीपुर सुनील सुतेडी,एसआई पंकज कुमार कोतवाली आईटीआई विवेचक,दीपक जोशी समेत एसओजी काशीपुर से हेड कांस्टेबल विनय कुमार,हरीश गोस्वामी,कैलाश तोमक्याल आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
