लालकुआं में 10वीं की छात्रा स्कूल से लौटते समय रहस्यमय परिस्थितियों में लापता: झाड़ियों में ड्रेस मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस को छात्रा की दिल्ली में मिली लोकेशन, पुलिस ने दिल्ली से बरामद की छात्रा, परिजनों को सौंपा,पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मात्र 5 घंटे में 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संभावित गवाहों से पूछताछ तेज कर दी
रुद्रपुर/हल्द्वानी। जनपद नैनीताल की कोतवाली लालकुआं क्षेत्र से छात्रा स्कूल से घर लौटते समय रहस्यमयी ढंग से लापता होने का मामला प्रकाश में आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया और मामले को गंभीरता लेते हुए तलाश शुरू की। तलाश के दौरान सड़क किनारे झाड़ियों में उसकी ड्रेस बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मात्र 5 घंटे में छात्रा की लोकेशन दिल्ली में ट्रेस की और पुलिस टीम ने दिल्ली में पहुंच छात्रा को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। हालांकि पुलिस की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि छात्रा रोजाना की तरह सुबह स्कूल गई थी। छुट्टी के बाद जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन चिंतित हो गए। छात्रा के अचानक लापता होने पर क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। लोगों ने तलाश शुरू की। इसी बीच रास्ते किनारे झाड़ियों में उसके कपड़े मिले। स्कूल ड्रेस मिलने पर परिवार में अनहोनी की आशंका पैदा हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना लालकुआं कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक व सीओ समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। छात्रा के अचानक लापता होना व झाड़ियों में ड्रेस मिलने पर पुलिस भी हैरानी में पड़ गई और घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और सीसीटीवी विश्लेषण की टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की झाड़ियों और सड़क किनारे गहन तलाशी ली।
पुलिस की सराहनीय कार्यकुशलता
एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने बताया कि छात्रा के लापता होने की सूचना मिलते ही सभी पुलिस इकाइयों को अलर्ट कर दिया गया। टीम ने कड़ी मेहनत करते हुए मात्र 5 घंटे में 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी ट्रेसिंग के आधार पर छात्रा की लोकेशन दिल्ली में पाई गई। एसएसपी ने कहा कि “हमारी प्राथमिकता बच्ची की सुरक्षा है। उसे सकुशल बरामद कर लिया है। परिजनों को सौंप दिया ।पुलिस अब पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है कि छात्रा अकेले दिल्ली कैसे पहुंची और उसके कपड़े झाड़ियों में कैसे मिले। फॉरेंसिक रिपोर्ट और डॉग स्क्वायड की रिपोर्ट का इंतजार है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और संभावित गवाहों से पूछताछ तेज कर दी है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।छात्रा की सुरक्षित बरामदगी की पुष्टि होते ही परिजनों में राहत की लहर दौड़ गई। हालांकि पुलिस की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस की जांच अभी जारी है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
