स्वास्थ्य टीम और प्रशासन की संयुक्त निरीक्षण की कार्रवाई,10 अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण,अवैध लिंग चयन के खिलाफ सख्त रुख,सीएमओ के निर्देश पर टीम ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
रुद्रपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ केके अग्रवाल के निर्देश पर बुधवार को रुद्रपुर ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की पीसी पीएनडीटी टीम ने एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने 10 अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण,अवैध लिंग चयन के खिलाफ सख्त रुख किया। निरीक्षण दल का नेतृत्व नोडल अधिकारी पीसी,पीएनडीटी डॉ. एसपी सिंह ने किया। टीम में तहसीलदार प्रतिनिधि संजय कुमार वर्मा (कानूनगो), जिला चिकित्सालय से डॉ. नम्रता त्रिपाठी,पीसी पीएनडीटी जिला समन्वयक प्रदीप महर और अधिशासी सहायक गोपाल आर्य शामिल रहे।
टीम ने क्षेत्र के 10 प्रमुख अल्ट्रासाउंड और डायग्नोस्टिक केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
यह केंद्र
1. अरोरा हार्ट केयर सेंटर
2. पंत चिकित्सालय
3. एच.बी. हॉस्पिटल
4. संजीवनी हॉस्पिटल
5. राजकीय पशु चिकित्सालय
6. अमृत हॉस्पिटल
7. प्रतिमा अल्ट्रासाउंड सेंटर
8. आहन अल्ट्रासाउंड सेंटर
9. कृष्णा हॉस्पिटल
10. शुभम हॉस्पिटल
यहां पर टीम की कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान पंत हॉस्पिटल की 1 खराब अल्ट्रासाउंड मशीन,शुभम हॉस्पिटल की 1 ख़राब अल्ट्रासाउंड मशीन और राजकीय पशु चिकित्सालय में खराब पड़ी 1 पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन,कुल 3 मशीनों को सील किया गया।
निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य—-
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस अभियान का प्राथमिक उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से मिटाना और ‘पीसी,पीएनडीटी एक्ट’ के प्रावधानों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करना है। निरीक्षण के दौरान टीम ने फॉर्म-एफ का रख-रखाव,अभिलेखों का मिलान और अनिवार्य सूचनाओं/डिस्प्ले की जांच की।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
