जनपद पुलिस की आपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई,शातिर दो नशा तस्कर गिरफ्तार,3 तमंचें, कारतूस समेत 65 हजार रूपये से अधिक कीमत गांजा बरामद, गिरफ्तार तस्कर रामनगर के निवासी
बाजपुर पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान दबोचे दोनों शातिर तस्कर,पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट में मुकदमें है दर्ज, एसएसपी के निर्देश पर जनपद में ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी
रुद्रपुर। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में अवैध नशे,अवैध असलहों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कार्रवाई के तहत एसपी क्राइम अपराध, एसपी काशीपुर एवं सीओ बाजपुर के पर्यवेक्षण में कोतवाली बाजपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम बाजपुर क्षेत्रांतर्गत लेवडा नदी तिराहे के पास से पुलिस टीम ने 2 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों की तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में एसएसआई विक्रम सिंह धामी,एसआई धीरेन्द्र सिंह परिहार,एसआई कैलाश नगरकोटी,जगदीश कोठियाल, इरफान आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।
अभियुक्तों से बरामद—–
2.664 किलोग्राम गांजा
3 अवैध तमंचा 315 बोर
2 जिन्दा कारतूस 315 बोर।
बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया और कोतवाली बाजपुर में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त——
1. सेरान अन्सारी पुत्र मुरसलीन अहमद निवासी खताड़ी, ब्लाक रोड, नियर गुलशने ए हयात, थाना रामनगर नैनीताल।
2. मोहम्मद अबूजर पुत्र मोहम्मद विलाल निवासी खताड़ी, मीट मार्केट, ब्लाक रोड, खताड़ी, थाना रामनगर नैनीताल।
आपराधिक इतिहास
अभियुक्त मोहम्मद अबूजर के विरुद्ध थाना भतरोजखान, जनपद अल्मोड़ा में में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पूर्व से पंजीकृत है।
एसएसपी की कड़ी चेतावनी—- एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि जनपद में अवैध नशे एवं अवैध असलहों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है, जनता से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
