4 वर्षीय बालिका को बाईक सवार ने मारी टक्कर, आरोपी वाहन छोड़ कर भागा, बालिका ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा
मामला चौकी लालपुर क्षेत्र महाराजपुर का
रुद्रपुर। कोतवाली किच्छा की चौकी लालपुर क्षेत्र महाराजपुर में घर के पास से दुकान जा रही मासूम को एक बाईक सवार ने टक्कर मार दी और आरोपी मौके पर बाईक छोड़ कर भाग गया। घायल मासूम को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बच्ची ने उपचार के दौरान दम तोड दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस के मुताबिक चार वर्षीय ईशानवी पुत्री इंद्रपाल
निवासी महाराजपुर, लालपुर किच्छा बुधवार शाम को घर से दुकान जा रही थी। इसी बीच तेज गति से आ रहा एक बाईक सवार ने उसे जोरदार टक्कर टक्कर मार दी। मासूम टक्कर लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गई। मासूम को रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर मासूम ने उपचार के दौरान दम तोड दिया। बताया जाता है कि घटना के बाद आरोपी मौके पर बाईक छोड़ कर भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने बाईक को कब्जे में ले लिया है और बाईक स्वामी की तलाश शुरू कर दी। उधर परिवार में कोहराम मच गया। मृतका का पिता मजदूरी करते है। दो बहन, एक भाई में सबसे छोटी थी मृतका। फिलहाल इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
