हारिल पत्रिका के प्रथम अधिवेशन का हुआ सफल आयोजन,विधायक ने किया पत्रिका का विमोचन
पांच राज्यों के 60 कवियों ने कवि सम्मेलन में किया काव्यपाठ
रुद्रपुर। नगर निगम सभागार में आयोजित हारिल पत्रिका के प्रथम अधिवेशन में उत्तराखंड साहित्य जगत में नया इतिहास रच दिया। इस अवसर पर हारिल पुस्तक का विमोचन एक भव्य कवि सम्मेलन का समापन हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोड़ा ने पत्रिका का विमोचन करते हुए इस साहित्यिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में साहित्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है।उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी हारिल की टीम को बधाई दी और भव्य कवि सम्मेलन का जमकर लुफ्त उठाया। कार्यक्रम में उत्तराखंड साहित्य महोत्सव के अंतर्गत 5 राज्यों से आए करीब 60 कवियों ने अपनी श्रेष्ठ रचनाओं से मंच को गूँजायमान किया। अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा,महासचिव हर्षित पाण्डेय, संपादक आशीष गौड़, प्रबंध संपादक प्रगति पाण्डेय , संतोष रावत,मनीष गाडरी रजनी शर्मा , खुशबू साहू , लवेश गौड़ का भी उल्लेखनीय योगदान रहा।
हारिल का यह अधिवेशन न सिर्फ साहित्यिक गतिविधियों का केंद्र रहा, बल्कि युवाओं और वरिष्ठ रचनाकारों के बीच संवाद का सेतु भी बना। इस आयोजन ने रुद्रपुर को साहित्य के मानचित्र पर एक विशिष्ट स्थान दिलाया है।
कार्यक्रम में समाज सेवी सुशील गाबा,अजय तिवारी,मनोज मदान, उमेश पसरीचा,सुनील यादव,डंपी चोपड़ा, सोनू वर्मा, मयंक कक्कड़, विक्की घई मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कवि सुरेन्द्र जैन ने किया। जिसमें अविरल शुक्ला ने पढ़ा कि रामद्रोह करने से बाज यदि आए न तो, द्रोहियों की छातियों पे श्री राम लिखा जाएगा, विकल बहराइची ने बेटियों के ऊपर रचना पढ़कर सभी को भाव विभोर किया, अश्क़ रामपुरी ने पढ़ा कि दर ओ दीवार सब सजाए गए, हम ही थे नींव के पत्थर हमीं भुलाए गए, हर्षित पांडेय ने पढ़ा कि वृद्धाश्रम में इक मां बोली बेटों पर अभिमान बहुत था।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
