स्नेह पाल जी को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
उत्तराखंड के सीएम धामी, पूर्व सीएम कोश्यारी समेत कई मंत्री,आरएसएस के पदाधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि सभा में पहुंच श्रद्धांजलि दी

रुद्रपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक ,विश्व हिंदू परिषद के पूर्व केंद्रीय सह मंत्री और एकल अभियान उत्तराखंड के अभिभावक स्वर्गीय स्नेह पाल जी की श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी समेत देश भर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रुद्रपुर पहुंचे और स्व.स्नेह पाल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक ने भी शोक संवेदनाएं संवेदनाएं प्रेषित की। सीएम धामी ने कहा कि स्व.स्नेह पाल ने बाल्यकाल से ही स्वयं को आरएसएस में समर्पित कर दिया और आजीवन राष्ट्र की सेवा में लग रहे।

साथ ही उन्होंने हिंदू परिषद व एकल अभियान उत्तराखंड संभाग के मार्गदर्शन के रूप में भी कार्य किया। आरएसएस के शहर सरकारवा आलोक ने कहा कि स्नेह पाल और उनके भाई ओमपाल से प्रेरणा लेकर उन्होंने संघ के कार्य को आगे बढ़ाया । पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र ने कहा कि उन्होंने कई दशक स्व स्नेह पाल व ओमपाल के साथ कार्य किया और उनके दिशा निर्देशों पर राष्ट्र की अलख जगाई। एकल अभियान के संस्थापक सदस्य श्याम गुप्त ने कहा कि स्नेह पाल ऐसे प्रचारक रहे जिनको जो भी दायित्व सोपा गया उन्होंने उसे आत्मसात कर समर्पण भाव से पूरा किया। विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक बड़े दिनेश ने कहा कि स्नेह पाल जी ने आजीवन अपने आप को देश सेवा में समर्पित कर दिया। उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने स्व. स्नेह पाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कई वर्षों तक दोनों ने एक साथ कार्य किया। समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने कहा कि स्वर्गीय स्नेह पाल जी का बचपन ग्राम भूरारानी में बीता और वहीं से उनकी संघ में शुरुआत हुई। ग्राम भूरारानी के बुजुर्ग काशीराम छाबड़ा ने ही उन्हें शाखा में ले जाना प्रारंभ किया था। एक प्रचारक के रूप में उन्होंने अपना जीवन वहीं से प्रारंभ किया और एक गांव से निकले इस क्रांतिकारी ने पूरे देश में राष्ट्रीय स्वयं संघ की अलख जगाई। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सीएम कोश्यारी,केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, सांसद अजय भट्ट,उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, बलराज पासी,स्वामी शिवानंद महाराज समेत अन्य वक्ताओं ने संबोधित करते हुए स्नेह पाल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा में स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज, श्री आनंदपुर आश्रम की बाई जी कंचन जी, श्री नकली साहब कुटिया की बाई जी, नानकसर गुरुद्वारा रुद्रपुर से भाई विक्रम सिंह, शशांक भाटिया, यूपी के राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, गजेंद्र सिंह संधू ,प्रांत प्रचारक डॉ शैलेंद्र, वनवासी कल्याण आश्रम के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डालचंद, सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर,क्षेत्र गतिविधि प्रमुख देवेंद्र ,क्षेत्र शारीरिक प्रमुख नरेश विकल, विभाग प्रचारक लखनऊ अनिल, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष रवि आनंद, विहिप के प्रांत मंत्री अजय,विधायक शिव अरोड़ा, मेयर विकास शर्मा, हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट, अनिल कपूर डब्बू, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत,विजय भूषण गर्ग,राजेंद्र मेहरा, नीलकंठ राणा,यशपाल घई ,कस्तूरी लाल तागरा, नारायण हॉस्पिटल के एमडी डॉ प्रदीप अदलखा, देवभूमि व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह,राजेश जगा,कमल जिंदल, विवेक सक्सेना समेत तमाम लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
