विधायक ने दूधिया बाबा कन्या छात्रावास के समीप सीसी सड़क का शिलान्यास किया
जनता ने सेवा के लिये चुना है और वह सेवा के माध्यम से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है
रुद्रपुर। रुद्रपुर विधानसभा के वार्ड न. 12 दूधिया बाबा कन्या छात्रावास के पास सीसी मार्ग का विधायक शिव अरोरा ने हवन पूजन के बाद शिलान्यास किया।
विधायक निधि से स्वीकृत 25 लाख की धनराशि से इस महत्वपूर्ण मार्ग का निर्माण रुद्रपुर विधायक द्वारा किया जा रहा है।
विधायक ने कहा कि कन्या छात्रावास के लोगो द्वारा काफ़ी समय से इस मार्ग के निर्माण कार्य की मांग की जा रही थी। अब उनकी मांग पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इस मार्ग के निर्माण से काफ़ी लोगो को लाभ मिलेगा। विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है, विकास कार्यों में कोई कमी नही आने दी जायेगी, निरंतर ग्रामीण से लेकर बस्ती, हर वार्डो में वहाँ के लोगो की मांग के अनुरूप कार्य गतिमान है।उन्होंने कहा कि जनता ने सेवा के लिये चुना है और वह सेवा के माध्यम से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे है। पीएम मोदी राज में ही विकास कार्यों को गति मिली है, उत्तराखंड में भी भाजपा की धामी सरकार के कुशल शासन में विकास कार्यों को नई रफ्तार मिली है जिसके चलते रुद्रपुर क्षेत्र में बड़ी बड़ी योजना का कार्य गतिमान है।
विधायक ने कहा कि आने वाले समय में अन्य क्षेत्रों में भी बचे हुऐ कार्यों को कराने का कार्य किया जायेगा।इस बाबा शिवानंद महाराज, प्रदीप बंसल, हरनाम चौधरी, हरविंदर सिंह,मान सिंह,पुष्करमल,राम मौर्य, धीरज अग्रवाल, राहुल सिंघल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, पिंटू पाल, बिट्टू शर्मा, महेंद्री शर्मा, चन्द्रसेन चंदा आदि लोग मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
