एंटी ह्यूटमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने सिडकुल क्षेत्र में महिलाओं को दी आवश्यक कानूनी जानकारी
मानव तस्करी,साइबर अपराध, गोरा शक्ति एप के संबंध में भी किया जागरूक
रुद्रपुर। एसएसपी के दिशा निर्देश में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य के नेतृत्व में टीम ने सिडकुल मे बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान की प्रशिक्षणधीन महिलाओं को मानव तस्करी, साईबर अपराध तथा गोरा शक्ति एप के मामले में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने प्रशिक्षण ले रही लगभग 40 महिलाओं के मोबाइल में गोरा शक्ति एप है डाउनलोड करवाया गया। निरीक्षक ने महिलाओं को गोरा शक्ति एप के लाभ के बारे में जागरूक करते हुए साईबर अपराध से बचने के संबंध में भी बताया। उन्होंने बताया कि साईबर अपराध होने पर राष्ट्रीय साईबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने तथा साईबर के वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने महिलाओं को अपराध से संबंधित अन्य जानकारी भी दी।
मौके पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा से निदेशक उर्वशी अग्रवाल, ट्रेनर मनिका आदि मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
