सीएम धामी ने कानून व्यवस्था व विकास कार्यो को लेकर डीएम एवं पुलिस अधिकारियों की वर्चुअल बैठक ली
प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने व प्रशानिक कार्यो में पारदर्शिता लाने के लिए निर्देश
अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर सख्ती से कार्रवाई कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के भी निर्देश दिए

रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने धामी ने कानून व्यवस्था व विकास कार्यो की डीएम एवं पुलिस अधिकारियों की वर्चुअल बैठक ली। उन्होने प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने व प्रशानिक कार्यो में पारदर्शिता लाने के निर्देश दिये। सीएम ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी सड़कों को गड्डामुक्त कराना सुनिश्चित करें एवं स्वयं सड़कों का निरीक्षण भी करें। निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे। सीएम ने निर्देशित करते हुए कहा कि अभियान चलाकर राशन कार्डो का सत्यापन कराये व गलत तरीके से राशन कार्ड, आधार कार्ड, स्थाई प्रमाण पत्र, आयुषमान कार्ड बनाने वालो के खिलाफ कार्यवाही करना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने देवभूमि को ड्रग्स फ्री बनाने हेतु अवैध नशा के कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये। शिक्षण संस्थानों एवं जनमानस को नशे के दुस्प्रभाव के बारे में जागरूक भी करें। सीएम ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर सख्ती से कार्यवाही करें व सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराये।स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देते हुए नगर निकाय क्षेत्रों, सड़कों, कार्यालयों को साफ-सुथरा रखा जाये। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि ठंड को देखते हुए रैन बसेरो को चिन्हित कर ले व अलाव जलाने की व्यवस्था भी समय से सुनिश्चित कर लें। सीएम ने रजत जयंती उत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा साझा किए गए विजन के अनुरूप भी समस्त जनपदों में कार्यों का संपादन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि हाल ही में कुछ जगहों पर कूटरचित दस्तावेजों की आड़ में बाहरी लोगों को बसाने के मामले प्रकाश में आए हैं। ऐसे में सभी जिलाधिकारियों को पिछले तीन साल में बने स्थाई निवासी प्रमाण पत्रों की जांच के निर्देश देते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। सभी अस्पतालों में दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने एवं महिला और बाल रोग चिकित्सकों की तैनाती को सुनिश्चित करने के लिए सूची शासन को उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुई घटना को ध्यान में रखते हुए बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जाए। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए एवं अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर यह सुनिश्चित करें कि प्रभावित क्षेत्रों में ठंड से बचने के व्यापक इंतजाम हो। अधिकारियों को वैरिफिकेशन ड्राइव में तेजी लाने एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु भी निर्देशित किया। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने अवगत कराया कि जनपद में राशन कार्ड, स्थाई प्रमाण पत्र आदि का सत्यापन कार्य किया जा रहा है। उन्होने बताया कि अपात्र लोगों के राशन कार्ड को निरस्त भी किया जा रहा। उन्होने बताया कि जनपद में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को चिन्हित कर अतिक्रमण भी हटाया जा रहा है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने अवगत कराया कि जनपद की सीमाओं, मुख्य मार्गो पर निरंतर चैकिंग की जा रही है। उन्होने बताया कि जनपद की सीमाओं, चौराहों, मुख्य मार्गो, धार्मिक स्थलों आदि क्षेत्रों में सीसी टीवी कैमरा लगाकर निगरानी की जा रही है। उन्होने बताया कि नशे के खिलाफ जिला प्रशासन के साथ मिलकर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। बैठक में मुख्य विकस अधिकारी दिवेश शाशनी, एडीएम पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र आदि मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
