ट्रक की टक्कर से बाईक सवार सड़क पर गिरा, पीछे से बस ने कुचला, मौत
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा
रुद्रपुर। गदरपुर मटकोटा मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाईक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। जिसके बाद पीछे से आ रही बस ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक
ट्रांजिट कैंप जगतपुरा निवासी 28 वर्षीय शंकर मंडल शुक्रवार को चंडीपुर किसी काम से गया हुआ था। रात साढ़े आठ बजे के बाद वह अपनी बाईक से वापस घर की ओर आ रहा था। गदरपुर-मटकोटा मार्ग पर जब वह पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाईक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शंकर बाईक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया। इसके बाद वह संभल पाता की पीछे से आ रही एक बस ने उसे बुरी तरह कुचल दिया। इससे शंकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर भीड़ एकत्र हो गई। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। साथ ही घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। शंकर की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा है। पुलिस वाहनों की तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
