गौ सेवा है मानवता का आधार : रेखा आर्या
हजारों युवाओ के साथ रुद्रपुर में संपन्न हुआ गौ रक्षा दल का महासम्मेलन व महायज्ञ
रुद्रपुर। रविवार को आयोजित गौ सेवा रक्षक संगठन के महासम्मेलन और महायज्ञ में पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गौ सेवा ही सच्ची देश सेवा है।

उन्होंने कहा कि, भारतीय जीवन शैली में गे हमेशा अर्थव्यवस्था का आधार रही है। आज भी प्रदेश में लाखों महिलाएं ऐसी हैं जिनकी अर्थव्यवस्था गाय पर आधारित है। भाजपा ने गौ भक्ति और राष्ट्रभक्त को हमेशा सर्वोपरि रखा है और समस्त विकास की नीतियां इसी दृष्टिकोण के साथ तैयार की है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अर्थ और धर्म दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण है, भाजपा इसी यश नीति को साथ लेकर चलती है। गौ सेवा ही राष्ट्र की सच्ची सेवा है, समाज की सच्ची सेवा है। भारत में हमेशा गाय परिवार की अर्थव्यवस्था का आधार रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल , विधायक शिव अरोरा, बाल आयोग के सदस्य व कार्यक्रम संयोजक दीपक गुलाटी , पूर्व मेयर रामपाल सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल,गौरक्षा दल के जिलाध्यक्ष विराट आर्य, पंडित प्रभात आर्य, पंकज बांगा, दूधिया मंदिर के महंत शिवानंद महाराज, राज्यमंत्री उत्तम दत्ता, मानस जायसवाल के साथ साथ हजारों युवा मौजूद रहे

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
